Bicycle Tour: 242 दिन और 15 हज़ार किलोमीटर का सफ़र, रवि ने बताई कैसी रही साइकिल से यात्रा
Bicycle Tour: आज के ज़माने में अगर किसी को सफर पर जाना हो तो या तो वह अपनी निजी गाड़ी से जाते हैं, या फिर कैब बुक कर जाते हैं। दूर-दूर तक भी कोई साइकिल से सफर करने की नहीं सोचता है। ऐसे में बिहार के सहरसा ज़िला के एक युवक ने देशभर में 242 दिनों तक साइकिल से यात्रा कर 15 हजार किलोमीटर तय कर वापस घर लौटे हैं।
सहरसा जिले के बैजनाथपुर निवासी रवि प्रकाश के स्नातक के छात्र हैं, उन्होंने देश भर में साइकिल से सफर कर विभिन्न राज्यों का नज़ारा लिया। वहां के लोगों की सभ्यता और संस्कृति का नज़दीक से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रदेशों की भाषा भी सीखी।

रवि प्रकाश ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अपने रोमांचक सफर के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि अगर मैं अपने निजी वाहन से सफ़र पर निकलता तो अपने देश के विभिन्न राज्यों की सभ्यता और संस्कृति को इतने करीब से नहीं जान पाता।
साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन कर रहे रवि प्रकाश ने बताया कि उन्होंने साल 2022 नवंबर में झारखंड से सफर की शुरुआत की थी। साइकिल से यात्रा कर 15 प्रदेश और 5 केंद्र शासित राज्य का नज़ारा लिया। अपने प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाने के बाद वहां के लोगों ने काफी मदद की, घर की तरह प्यार दिया।
रवि ने बताया कि झारखंड से सफर की शुरुआत की, इसके बाद बिहार से पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम का नज़ारा लिया। उसके बाद फिर, बंगाल से उड़ीसा गया और आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, नॉर्थ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली पहुंचे।
रवि ने बहुत ही कम ख़र्च में अपने सफर को पूरा किया, उन्होंने अपनी ज़रूरत का सामान साइकिल पर ही रखा लिया था। सफर के दौरान आई परेशानियों के बारे में ज़िक्र करते हुए रवि ने कहा कि यात्रा के दौरान जंगलों से भी गुज़रना पड़ा, जहां जंगली जानवरों से भी सामना हुआ। कई मुश्किलों से जूझते हुए सफर को तय किया।
रवि ने यात्रा के मकसद पर चर्चा करते हुए कहा हम लोग किसी न किसी तरह प्रकृति से छेड़छाड़ कर रहे हैं। आने वाले वक्त में इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो सकी है। इसलिए मैंने कि इंसानियत और प्रकृति को बचाने के संदेश के साथ साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा कामयाब रही है।












Click it and Unblock the Notifications