Bhorey Election Result 2025: प्रीति किन्नर जीती या हारी? आ गया भोरे सीट का रिजल्ट
Bhorey Assembly Election Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले गोपालगंज जिले की भोरे विधानसभा सीट (Bhore Assembly Constituency) सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है। इस बार मुकाबला न सिर्फ पारंपरिक दलों के बीच है, बल्कि एक नए चेहरे प्रीति किन्नर की एंट्री ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) की उम्मीदवार प्रीति ने इस सीट पर तीसरा मोर्चा बनाकर सभी समीकरणों को बदल दिया है।
यह सीट फिलहाल जदयू (JDU) के पास है और मौजूदा विधायक सुनील कुमार दोबारा मैदान में हैं। उन्होंने 2020 के चुनाव में जीत दर्ज कर यह सीट हासिल की थी। इस बार उनके सामने अपनी साख बचाने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि जन सुराज पार्टी और महागठबंधन दोनों ही उनके पारंपरिक वोटबैंक में सेंध लगा सकते हैं। महागठबंधन की ओर से CPI(ML)(L) के उम्मीदवार धनंजय मैदान में हैं। पढ़िए इस सीट का रुझान oneindia hindi पर...













Click it and Unblock the Notifications