भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने लगाई सीएम नीतीश से सुरक्षा की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने लगाई सीएम नीतीश से सुरक्षा की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली, 03 मई: खेसारी लाल यादव, भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार है और ऐसा कोई नहीं जो उन्हें जानता ना हो। हाला ही में खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है। दरअसल, खेसारी लाल यादव ने वीडियो पोस्ट कर बिहार पुलिस औऱ सीएम नीतीश कुमार से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगा है। इतना ही नहीं, खेसारी ने लिखा, 'अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी ग़लत होता है तो ज़िम्मेदार आप होंगे बिहार पुलिस वालों।' आइए जानते है क्या है पूरा मामला..।

Recommended Video

    Khesari Lal Yadav को किसने दी धमकी, Nitish Kumar से लगाई सुरक्षा की गुहार | वनइंडिया हिंदी
    खुद को पवन सिंह का फैन बताने वाले शख्स ने खेसारी को धमकाया

    खुद को पवन सिंह का फैन बताने वाले शख्स ने खेसारी को धमकाया

    दरअसल, खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक औऱ ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट किए गए वीडियो में एक शख्स उन्हें (खेसारी लाल यादव) गाली देता और उनके परिवार के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। खुद को भोजपुरी स्टार पवन सिंह का फैन बताने वाले शख्स ने अपने एक वीडियो शेयर किया, जो करीब 02 मिनट का है। इस वीडियो में वह खेसारी लाल को गंदी-गंदी गालियां देते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, इस शख्स ने ये भी कहा कि वह खेसारी लाल को फिर से लिट्टी चोखा सड़कों पर बेचने के लिए मजबूर कर देगा।

    खेसारी लाल की पत्नी और बेटी के लिए भी कही यह बात

    खेसारी लाल की पत्नी और बेटी के लिए भी कही यह बात

    खुद को पवन सिंह का फैन बताने वाले इस शख्स ने हद तब पार कर दी, जब वह इस विवाद में खेसारी लाल यादव की पत्नी और बेटी को भी बीच में खींच ले आया। इस शख्स ने अभिनेता ने पत्नी और बेटी को भी खूब गालियां दीं। तो वहीं, वीडियो के सामने आने के बाद खेसारी लाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है।

    सीएम नीतीश से लगाई खेसारी लाल ने सुरक्षा की गुहार

    खेसारी लाल यादव ने धमकी देने वाले शख्स का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी
    @NitishKumar जी एवं @bihar_police से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और ज़हरीले इंसान पर ऐक्शन लें। गाली ही नहीं, बल्कि मेरे बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे ज़हरीले लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।'

    बिहार की कानून व्यवस्था गुंड़ों के हाथ गिरवी रख दी है क्या?

    बिहार की कानून व्यवस्था गुंड़ों के हाथ गिरवी रख दी है क्या?

    अभिनेता ने 02 मई को किए अपने दूसरे ट्वीट में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछा है। खेसारी लाल यादव ने लिखा,

    अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी ग़लत होता है तो ज़िम्मेदार आप होंगे @bihar_police वालों। ये निर्लज वीडिओ बना के मेरे परिवार को धमकी दिए जा रहा है। बिहार के क़ानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गयी है क्या मुख्यमंत्री जी??

    पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में है 36 का आंकड़ा

    पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में है 36 का आंकड़ा

    खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच की लड़ाई के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों अभिनेताओं के बीच 36 का आंकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खेसारी और पवन के बीच ये तनाव काफी लंबे समय है और दोनों स्टार्स एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। दोनों पब्लिक में एक दूसरे को काफी खरी-खरी सुना चुके हैं। लेकिन अब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की लड़ाई में दोनों के फैंस भी कूद गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+