Bhojpuri: महज 50 रुपए के लिए भोजपुर में टोल कर्मी की हत्या, सामने आया बृजभूषण और हरियाणा कनेक्शन
bhojpuri viral video: बिहार के भोजपुर जिले में स्थित कुलहड़िया टोल प्लाजा पर महज 50 रुपए की चोरी का आरोप लगाकर बाउंसरों ने टोल कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। टोल कर्मी की पिटाई करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टोल कर्मी को कई लोग जमकर पीट रहे हैं और विभिन्न प्रकार से यातना दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसकी जेब से पैसे भी निकाल रहे हैं। तो वहीं, बाउंसर द्वारा की गई बुरी तरह से पिटाई से घायल टोल कर्मी की मौत हो गई।

इस घटना में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और हरियाणा के पहलवानों के विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दरअसल, मृतक टोल कर्मी के पिता ने दावा किया है कि हरियाणा के बाउंसरों ने उनके बेटे पर झूठे चोरी के आरोप लगाए और बेरहमी से उसे मार दिया।
क्योंकि, वह रेसलर्स के विवाद में हमेशा रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व चीफ बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लेता था। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेरा बेटा चोर नहीं था, ना ही वो चोरी कर सकता है। पूरे गांव में उसके जैसा सीधा लड़का नहीं था। अगर सभी आरोपी मिल जाएंगे तो उनकी गर्दन काट देंगे।
बता दें कि 35 वर्षीय बलवंत सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर गांव का रहने वाला था और बिहार के भोजपुर में कुलहड़िया टोल प्लाजा पर टोली कर्मी था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कुलहड़िया टोल प्लाजा के समीप बने एक होटल के छत का बताया जा रहा है।
वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिंदी वन इंडिया.कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर जो वीडिया सामने आया है उसमें 6-7 लोग बलवंत को लात-घूंसों से मारते नजर आ रहे हैं। इनमें टोल प्लाजा पर काम करने वाले और कुछ बाउंसर्स दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में बलवंत मारने वालों से रहम की भीख मांगता नजर आ रहा है। कभी वो उन लोगों के पैर पकड़ता, कभी हाथ जोड़ता है। बता दें कि पिटाई के बाद उसे बेसुध अवस्था में एक ट्रेन गोंडा जाने वाली ट्रेन पर बैठाया दिया गया। बलवंत बेसुध अवस्था में मनकापुर स्टेशन पर पहुंचा।
बेसुध बलवंत को देखर यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो दूसरे कर्मचारी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया।
वीडियो मिलते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टोल प्लाजा के स्टाफों से पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ मृतक बलवंत के पिता ने इस घटना को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है की उनके बेटे को नाके पर तैनात हरियाणा के बाउंसरों ने मारा है।
वह भी इसलिए, क्योंकि वह रेसलर्स के विवाद में हमेशा रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व चीफ बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लेता था। तो वहीं, इस मामले में बलवंत सिंह के छोटे भाई के बयान पर पुलिस ने रणछोड़ इंफ्रा डेभलपर्स पीवीटी कंपनी, कुल्हड़िया टोल प्लाजा के मैनेजर समेत छह लोगों पर नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि नामजद में टोल मैनेजर हरियाणा निवासी अभिमन्यु शर्मा, सुनील जाखर, सुमित, विक्रम कौशिक जबकि यूपी के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह और सागर शामिल है। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इधर बलवंत के मौत के बाद वीडियो वायरल होने के बाद सभी नामजद और अज्ञात लोग मौके से फरार है। जिन्हें पकड़ने के प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications