आखिर चाहिए क्या औरत को? कौन है यह खूबसूरत बिहारी बाला जिसने चिराग पासवान के लिए कही ऐसी बात, फैंस हो रहे हैरान
Nisha Dubey Crush On Chirag Paswan: बिहार की सियासत में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद चिराग पासवान युवतियों से लेकर अभिनेत्रियों तक नेशनल क्रश बन चुके हैं। लोजपा (र) अध्यक्ष चिराग पासवान की दिन पर दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। हाल ही में निशा दुबे ने चिराग पासवान को लेकर ऐसी बात कह दी, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री निशा दुबे का चिराग पासवान को क्रश बताना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। जहां निशा दुबे के फैंस इस बात पर हैरान है, वहीं चिराग पासवान के चाहने वाले सवाल कर रहे हैं कि, आखिर औरत को क्या चाहिए।

कौन हैं ये खूबसूरत बाला जिन्होंने चिराग को अपना क्रश बताया है। आइए निशा दुबे के बारे में कुछ ख़ास जानते हैं। चिराग पासवान जिस तरह से बिहार की सियासत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, उसी तरह निशा दुबे भी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक चमकदार सितारा है।
चिराग पासवान एक युवा नेता हैं और वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। सियासत में उनकी सक्रियता देख काफी लोग उनके मुरीद हैं। इसी तरह भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे इंडस्ट्री के दिलों पर राज करती हैं और अपने बेबाक अंदाज़ से फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे ने हाल ही में लोजपा (र) अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह काला कोट पहने नज़र आ रहे हैं, लंबा सा टीका उनके माथे पर लगा हुआ है। यह वीडियो चिराग पासवान के शपथ लेने के समय का है।
निशा दुबे ने चिराग पासवान (अध्यक्ष, लोजपा रामविलास) की कई और क्लिप भी पोस्ट की है, बैकग्राउंड साउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आवाज़ है, जिसमें वह चिल्लाकर कह रहे हैं कि आख़िर क्या चाहिए औरत को? वहीं निशा दुबे ने अपनी पोस्ट पर कैप्शन में 'क्रश... यार यह कितना क्यूट बंदा है' लिखा ।
इस पोस्ट से साफ हैं कि निशा दुबे, चिराग पासवान से कितना प्रभावित है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग के साथ वीडियो पोस्ट करना, उनकी भावनाओं को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि निशा दुबे ने बहुत ही कम उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। आज के दौर में वह एक कामयाब अभिनेत्री और सिंगर हैं, कई हिट फिल्में और गाने उनके नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications