नंगे पैर स्कूटी पर भागीं एक्ट्रेस Akshara singh, चप्पल पहनने तक का भी भीड़ ने नहीं दिया मौका

बिहार के बेतिया जिले में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूटी पर बैठकर भागते हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके फैंस भी उनके पीछे दौड़ रहे है।

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक मजेदार वीडियो बिहार (Bihar) के बेतिया (Bettiah) जिले से सामने आया है। जो सोशल मीडिया (social media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह स्कूटी पर नंगे पैर भागते हुए नजर आ रहीं है। इस दौरान उनके पीछे लोगों की भारी भीड़ भी दौड़ रही हैं। आइए आपको बताते हैं Akshara Singh के वायरल वीडियो के पूरे माजरे के बारे में...।

बेतिया पहुंची थीं Akshara Singh

बेतिया पहुंची थीं Akshara Singh

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (bhojpuri actress akshara singh) सोमवार 26 दिसंबर को बिहार के बेतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने नगर निगम की मेयर प्रत्याशी गरिमा सिकारिया के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान अक्षरा सिंह ने स्कूटी से ही क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ पड़ी।

अक्षरा सिंह को नहीं मिला चप्पल पहनने तक भी मौका

अक्षरा सिंह को नहीं मिला चप्पल पहनने तक भी मौका

दरअसल, अक्षरा सिंह को देखकर लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि अक्षरा सिंह ने वहां से नौ दो ग्यारह होना सही समझा। इस दौरान अक्षरा सिंह प्रत्याशी पति रोहित सिकारिया की स्कूटी पर पीछे बैठ गई। बता दें कि इस दौरान अक्षरा सिंह की चप्पल भी वहीं छुट गई, उन्हें चप्पल पहनने तक का भी मौका नहीं मिला।

दुपट्टे से अक्षरा सिंह ने छुपाया चेहरा

दुपट्टे से अक्षरा सिंह ने छुपाया चेहरा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अक्षरा सिंह नंगे पैर, चेहरा ढके, काला चश्मा लगाए स्कूटी पर बैठ नजर आ रही हैं। तो वहीं, भीड़ उनके पीछे-पीछ दौर रही है। बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपना चेहरा छिपाने की कोशिश भी कर रही हैं। लेकिन बेकाबू भीड़ ने उनका पीछा करना नहीं छोड़ा। पुलिस की मौजूदगी में ऐसी हरकत सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल उठाती है।

अक्षरा सिंह के पीछे दौड़ते दिखे फैंस

अक्षरा सिंह के पीछे दौड़ते दिखे फैंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित सिकारिया को भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को स्कूटी पर लेकर भागते नजर आ रहे है। इसके बावजूद भी अक्षरा सिंह के फैंस उनका पीछा छोड़ने को तैयान नहीं थे। मेयर प्रत्याशी पति अक्षरा को लेकर बेतिया की ओर जा रहे थे। तो वहीं, पीछे-पीछे युवाओं की भीड़ भी दौड़ रही थी। खबर के मुताबिक, भीड़ को देखकर अक्षरा सिंह असहज हो गई और प्रत्याशी पति की स्कूटी पर पीछे बैठ भाग निकली। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का जो वीडियो वायरल हुआ है उसकी पुष्टि हिंदी वन इंडिया नहीं करता है।

28 दिसंबर को होगा मतदान

28 दिसंबर को होगा मतदान

इस दौरान अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों की छतों पर भी खड़े नजर आए। इस दौरान अक्षरा ने हाथ हिलाकर मेयर प्रत्याशी के लिए वोट भी मांगे। आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर आज यानी मंगलवार शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार पर रोक लग गई है। 28 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान का वक्त सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इसके बाद 30 दिसंबर को वोटों की काउंटिंग की जाएगी।

Recommended Video

      भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को स्कूटी पर ले गए मेयर प्रत्याशी के पति, जानें पूरी खबर एक क्लिक में

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+