भोजपुरः ट्रक और पिकअप के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, मौके पर ही चार की मौत

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के महावीरगंज के पास गुरुवार की सुबह पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में घायल सभी 9 लोगों को इलाज के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सभी 13 लोग बैंड पार्टी में काम करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया।

bhojpur road accident many people died and injured

सभी बैंड बाजा वाले बारात से लौट रहे थे। बुधवार की रात शादी समारोह में बाजा बजाने के बाद घर जाने के जब सभी पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान महावीरगंज के पास पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों की स्थिति को नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया है।

वहीं अभी 6 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे में घायल सरफराज ने बताया कि बुधवार की रात पवना बैंड पार्टी के 13 लोग एक ही पिकअप पर सवार कोरी गांव गए थे, जहां से सभी बैंड बाजा बजाने के बाद लौट रहे थे। लौटने के दौरान ही हादसा हुआ। मृतकों की पहचान मोती राम, तेरंगी मुसहर, मुन्ना साह और कमालुद्दीन के रूप में हुई है। हादसा पिकअप ड्राइवर की गलती के चलते हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+