भोजपुरः मॉर्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल डाला
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल के देवचंदा पुल के पास शुक्रवार की सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचल दिया था। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब सुबह की पैर निकलीं महिलाएं देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिलाएं जब पीरो-बिहिया मार्ग पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। उसी वक्त एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आई और महिलाओं को रौंदती हुई चली गई। मृतक महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी, मानती देवी, उर्मिला देवी और सरस्वती देवी के रूप में हुई है। सभी मृतक महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं।
बेटे ने माता-पिता को मार डाला
वहीं किशनगंज जिले में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मां जैनब खातून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि घायल पिता फजलुर्रहमान ने किशनगंज ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। वहीं डबल मर्डर की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया। एसडीपीओ जावेद अंसारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की भाभी कश्मीरा बेगम के फर्द बयान पर ठाकुरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मृतक दंपति की बहू कश्मीरा बेगम ने बताया उनके सास-ससुर बरामदे में सोए हुए थे। इसी दौरान रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे हत्यारोपी ने उसका दरवाजा खटखटाया और उसके बाद भाग गया। जब कश्मीरा बाहर आयी तो देखा कि सास के कान व जबड़ा पर प्रहार किया गया है और ससुर के गर्दन व ठुड्डी पर चोट के गहरे निशान थे।
जब तक चिल्लाकर लोगों को बुलाती तब तक सास ने दम तोड़ दिया था और ससुर की सांस चलते देख गांव वालों की मदद से ठाकुरगंज हॉस्पिटल भेजा गया। ठाकुरगंज में प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। किशनगंज के जाने के क्रम में ससुर ने भी दम तोड़ दिया। कश्मीरा बेगम ने दोनों की हत्या का आरोप दिलदार आलम पर लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications