Bihar News: भाभी की वजह से भाई बना भाई का दुश्मन, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस, जानिए पूरा मामला
Bhojpur News: भाभी की वजह से भाई ने भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, मनोज को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bhojpur जिले से भाई के भाई पर ही जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाभी पर देवर ने हमला किया तो बीच बचाव में भाई आ गया। इससे नाराज़ होकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया।
गुस्साए भाई ने अपने भाई के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। मंगलवार के दिन देवर घर आया तो भाभी ने बात नहीं की। इस बात से वह नाराज़ होकर भाभी पर हमला कर दिया। बड़ा भाई बचाने आया तो छोटे भाई ने उस पर हमला कर ज़ख्मी कर दिया।
Recommended Video

यह पूरा मामला बभनौली गांव के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। छोटे भाई के हमले से जख्मी हुए भाई को उसकी पत्नी और दोस्त ने अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। बभनौली गांव निवासी रामसुभक साव के मनोज साव (29 वर्ष) और दीपक साव (27 वर्ष) बेटे हैं। दीपक साव ने अपने बड़े भाई मनोज साव पर जानलेवा हमला किया।
ज़ख्मी मनोज साव की ने कहा कि घरेलू विवाद की वजह से दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। दीपक साव (आरोपी युवक) ने बहन की शादी में किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं की, घर चलाने में भी मदद नहीं करता था। इस वजह से दोनो भाई अलग रहने लगे।
मनोज ने कहा कि उसका छोटा भाई दीपक साव नशे की हालत में घर में आकर अक्सर गाली-गलौज किया करता था। दीपक के इस हरकत की वजह से चंद्रावती देवी (मनोज की पत्नी) देवर से बात नहीं करती थी। मनोज ने कहा कि उसकी पत्नी आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान दीपक चाकू लेकर उसपर हमले के लिए दौड़ा। बीच बचाव के लिए जब मनोज पहुंचा तो उसे भी चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
हमले से ज़मीन पर गिरने के बाद भी दीपक पैर से मारता रहा। परिवार के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मनोज की जान बचाई। उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी दीपक फरार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज पेश से मजदूर है। मज़दूरी के वह अपने परिवार का गुज़ारा करता है।
ये भी पढ़ें: Politics On Violence: भाजपा के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो- राबड़ी देवी












Click it and Unblock the Notifications