भोजपुरः चुनावी रंजिश में वार्ड सदस्य को खंभे से बांधकर पीटा, पत्नी और बेटा लगाते रहे बचाने की गुहार

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक वार्ड सदस्य को बिजली के खंभे में बांध दिया गया है। वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि वार्ड सदस्य को खंभे में बांधकर पीटा गया है। वहीं वार्ड सदस्य की पत्नी और बच्चे उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद भीड़ पर उनकी गुहार का कोई असर नहीं होता है। यह पूरा मामला आरा शहर से सटे अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव की है।

bhojpur dabang family beatent to ward member

पीड़ित वार्ड सदस्य का नाम चंद्रशेखर सिंह बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत अजीमाबाद थाने और एसपी से की है। पिटाई की यह घटना 18 मार्च की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद दिख रहे हैं। लेकिन वे चंद्रशेखर को बचाने की जगह मूकदर्शक बने हुए हैं। पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पिटाई के बाद उल्टा उसके पति को ही गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। इस घटना को चुानवी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बीते सात मार्च को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। तब इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। उस वक्त भी पुलिस पर आरोप लगा था कि उसने एकतरफा कार्रवाई कर चंद्रशेखर के ही भाई को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पीड़ित की पत्नी ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई है। पूजा ने बताया कि मेरे पति को दबंगों ने बिजली के खंभे से बांधकर पीटा है। उसका वीडियो भी लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

पत्नी ने बताया कि 18 मार्च को उसके घर पर पट्टीदार कमल कृष्णा सिंह के तीनों बेटे कमल नयन सिंह, अमित और अविनाश गाली-गलौज करते हुए घर में घुसे और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। हथियार दिखाते हुए हत्या की भी धमकी दी। इस दौरान उसके पति के बारे में पूछा। पत्नी ने डर के चलते कह दिया कि वह बाहर गए हैं। इसी दौरान उसके पति चंद्रशेखर वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही तीनों ने फायरिंग की और अविनाश ने दौड़कर उसके पति को पकड़ लिया। इसके बाद बिजली के खंभे में बांधकर राइफल के बट से और लाठी-डंडे से मारने लगे, जिसके चलते चंद्रशेखर बेहोश हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+