प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पति ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- परिवार को पता था तो शादी ही क्यों करवाई?
Bhagalpur Love Affair News: बिहार के भागलपुर ज़िले से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है, जहां युवती के दूसरे दिन ही प्रेमी संग फरार हो गई।

Love Affair News: बिहार के विभिन्न जिले से प्रेम प्रसंग और विवाह के अजीबो गरीब मामले आते रहते हैं। वहीं अब भागलपुर जिले से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है। जहां एक युवती शादी के दूसरे दिन ही प्रेमी संग फरार हो गई। वहीं पीड़ित पती ने पत्नि पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Recommended Video
पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेमी संग घर में रखे कैश और जेवरात लेकर फरार हो गई। नंदनलाल की माने तो वह दूसरे कमरे में सो रहा था, रात के करीब 2 बजे उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को बुलाया और फिर सारा सामान लेकर फरार हो गई।
नंदलाल ठाकुर ने मामले में भवानीपुर थाना में केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि 21 मई को लोहछी लक्ष्मीपुर (बरियारपुर थाना क्षेत्र, मुंगेर) में शादी हुई थी और 22 मई की रात में पत्नी गायब हो गई। लड़की के परिजनों को जब मामले की जानकारी दी गई तो वह गोलमटोल बातें करने लगे।
लड़का पक्ष के लोग लड़की के परिजनों की बात से सहमत नहीं थे, वहीं पुलिस में शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन के ससुराल से भागने का मामला सामने आया। गुरुवार के दिन नवविवाहिता को पुलिस ने क्रेटा गाड़ी के साथ मानसी के एक गांव से बरामद किया, इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज करवाया गया।
पति नंदलाल ठाकुर ने कहा कि जब लड़की के घर वालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी थी तो, उसकी शादी मुझसे क्यों करवाई। हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई और वह प्रेमी संग फरार हो गई। नवगछिया पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि भवानीपुर ओपी में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए तफ्तीश कर लड़की को बरामद कर लिया। अदालत 164 का बयान भी दर्ज हुआई। लड़की बालिग है, इसलिए कोर्ट ने उसे अपनी मर्ज़ी से जिंदगी गुजारने का आदेश दिया है। वहीं युवती का कहना है कि वह अपने साथ कैश और जेवर लेकर नहीं भागी है।












Click it and Unblock the Notifications