देवर के साथ फरार हुई 3 बच्चों की मां, 6 साल पहले हुई थी शादी, एक हादसे ने बदल दी पत्नी की नीयत
Bihar News: शादी के 6 साल बाद 3 बच्चों की मां अपने देवर संग फरार हो गई। पति ने थाने में छोटे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Bhagalpur News: बिहार के विभिन्न जिले से प्रेम प्रसंग के अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला भागलपुर ज़िले का है जहां देवर संग भाभी फरार हो गई है। 6 साल पहले महिला की शादी हुई थी, उसके तीन बच्चे भी हैं। पति के एक हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद से ही पत्नी की नीयत बदलने लगी थी।
पीड़ित पति कुद्रतुल्लाह ने बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी, शादी के तीन साल तक तो ज़िदगी खुशहाल गुज़र रही थी। साल 2021 में आम के पेड़ से गिरने की वजह से उसके दोनो पैर टूट गए। पैसों की तंगी की वजह से सही इलाज नहीं हो पाया।
Recommended Video

इलाज ठीक से नहीं हो पाने की वजह से कुछ दिनों बाद चलने में परेशानी होने लगी। घर की माली हालत भी खराब होती चली गई। इसी दौरान इसी दौरान उसकी पत्नी और भाई के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनो का इश्क परवान चढ़ने लगा। 29 मई को दोनों घर से फरार हो गए।
कुद्रतुल्लाह (पीड़ित पति) सनोखर थाने में अपने छोटे भाई मोहम्मद सतरुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। भागलपुर जिले के संहौला प्रखंड का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। पीड़ित पति ने बताया कि गोड्डा जिला (झारखंड) की रहने वाली युवती से 6 साल पहले शादी हुई थी। पैर टूटने के बाद से ही पत्नी की नीयत बदल गई थी।
अपने देवर के साथ फरार होने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ मायके पहुंची। मायके पहुंचने के बाद दोनों वहां शादी (निकाह) करना चाह रहे थे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और मौलवी ने भी निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों वहां से भी फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications