बिहारः बेतिया में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत
बेतिया। बिहार के बेतिया में सोमवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बेतिया-लौरिया पथ पर बनकटवा स्कूल के पास हुआ है। मौके पर पहुंची लौरिया ताना की पुलिस ने गांव वालों की मदद से किसी तरह शव को कार से बाहर निकाला फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में मृत दो युवकों की शिनाख्त कर ली गई। एक मृतक का नाम दीपक कुमार है, जो नौतन का रहने वाला है। वहीं दूसरे युवक का नाम आसिफ इकबाल के रूप में हुई है, जो पूर्वी चंपारण के हरिसद्धी का रहने वाला था।

पुलिस ने इनके पास से मिले आधार कार्ड के जरिये पहचान की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार लौरिया की तरफ से बेतिया की तरफ आ रही थी। इसी दौरान बनकटवा स्कूल के पास अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर के ट्राली में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्ट का ट्रॉली भी पलट गया और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
जब जोरदार आवाज हुई तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंती पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद तीनों युवकों की लाश को गाड़ी से निकाला। लौरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications