पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को नंबर 1 बनाने की कवायद तेज़, अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे प्रदेश भ्रमण
बिहार में पर्यन क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए यह भी कहा जाने लगा है कि कुछ सालों में बिहार ने विदेशी पर्यटकों के मामले में गोवा को भी पीछे छोड़ दिया है।
पटना, 21 जून 2022। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। आंकड़ों की बात की जाए तो 2020 में 5 लाख से भी ज्यादा विदेशी पर्यटकों ने गया और बोधगया का नज़ारा लिया था। वहीं 2019 में 1.8 लाख विदेशी पर्यटकों ने राजगीर दर्शन किए थे और नालंदा में 1.7 लाख विदेशी पर्ययक घूमने आए थे। कोरोना काल की वजह से पर्यटन के ऐतबार से विदेशी पर्यटकों में कमी हुई है लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो चुकी है तो नीतीश सरकार अब पर्यटन के ऐतबार से बिहार को नंबर वन बनाने की कोशिश कर रही है।

पर्यटन को बढावा देने की क़वायद तेज़
बिहार में पर्यन क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए यह भी कहा जाने लगा है कि कुछ सालों में बिहार ने विदेशी पर्यटकों के मामले में गोवा को भी पीछे छोड़ दिया है। पर्यटन के ऐतबार से बात की जाए तो ज्यादातर विदेशी नागरिक बोधगया, राजगीर और नालंदा के स्थलों का नज़ारा लेकर वापस लौट जाते हैं। इसी के मद्देनज़र बिहार सरकार अब नई पहल करने जा रही है कि विदेशी पर्यटकों को बिहार के ज्यादा से ज्यादा टुरिस्ट प्लेस को घुमाया जाए ताकि पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश नंबर वन बन सकते। इस बाबत पर्यटन विभाग ने बिहार हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है।

पटना से होगी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत
पर्यटन विभाग हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए रोडमैप तैयार कर रहा है कि कहां से सेवा की शुरुआत की जाए जिससे पर्यटक कम वक्त में सही से हवाई सेवा का लुत्फ़ उठा सकें। इस बाबत सबसे पहले बिहार की राजधानी पटना के साथ प्रदेश के कुछ ज़िलों से की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के साथ-साथ जमुई, राजगीर, गया, बोधगया, और बाल्मीकि नगर के लिए हवाई सेवा बहाल करने की तैयारी चल रही है। करीब 2 साल पहले भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की प्लानिंग हुई थी। इसके मद्देनज़र पर्यटन विभाग को काफ़ी अच्छा रिस्पांस भी मिला था लेकिन किसी वजह से सेवा बहाल नहीं हो पाई थी।

हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनियों के साथ करार जल्द
अब बिहार में पर्यटन को बढावा देने के लिए हवाई सेवा की ज़ोरों से तैयारी चल रही है। ग़ौरतलब है कि पर्यटन विभाग की तरफ़ से हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनियों के लिए मानक भी तय कर लिए गए हैं। विभाग की तरफ़ से तय किए गए मानकों में हेलिकॉप्टर की झमता, पर्यटकों की सुरक्षा और किराए को शामिल किया गया है। हवाई सेवा देने वाली जो भी कंपनिया विभाग के इन मानकों पर सही बैठेगी उनके साथ क़रार कर लिया जाएगा।

पर्यटन के ऐतबार से बिहार को नंबर वन बनाने की क़वाद
बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने भी बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि भूटान के लोगों से मेरी मुलाकात हुई थी। काफी तादाद में भूटान से लोग बोधगया घूमने आते हैं। पर्यटन के ऐतबार से बिहार की राजधानी पटना के स्थलों के साथ-साथ केसरिया स्तूप घूमने लायक है। पर्यटक बांका के ओढ़नी झील में मोटर बोट का लुत्फ़ उठा सकते हैं । वहीं पर्यटन विभाग ने हाल ही अमावा झील को भी विकसित किया है। सैलानी यहां पैराशूट का आनंद भी उठा सकते हैं। नारायण प्रसाद ने कहा कि बिहार में पर्यटन क्षेत्र के विकास में काफ़ी संभावनाएं इसलिए पर्यटन के ऐतबार से बिहार को नंबर वन बनाने की हमारी कोशिश है।
ये भी पढ़ें: बिहार: पूजा का प्रसाद खाने से बिगड़ी बच्चों की तबियत, आनन-फ़ानन में कराया गया अस्पताल में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications