Bihar News: बेगूसराय में तेज़ रफ्तार का कहर, ट्रक और स्कूल वैन की टक्कर, Road Accident में कई छात्र ज़ख्मी
Road Accident In Begusarai: बिहार के बेगूसराय जिला से दर्दनाक सड़क हादसा की ख़बर सामने आई है, जहां तेज़ रफ्तार ट्रक और स्कूल वैन की टक्कर में वैन सवार 12 से ज्यादा बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि घायल छात्रों में 3 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
रिफ़ाइनरी थाना क्षेत्र के देवना में हुए सड़क हादसा के बाद अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें गुरुवार तड़के सुबह बच्चों को निजी स्कूल के बच्चे को छोड़ने के लिए वैन जा रही थी। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी।

Recommended Video
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा के बाद मौके पर भीड लग गई। लोग आरोप ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामल की जानकारी मिलने पर रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की तफ्तीश कर रिफाइनरी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। घायलों बच्चों में सामने आए नाम 8 वर्षीय आरुषि कुमारी, 9 वर्षीय कुंज बिहारी, 9 वर्षीय निकिता कुमारी, 4 वर्षीय अनुभव कुमार।
4 वर्षीय दिलखुश कुमार, 12 वर्षीय सुमित कुमार, 10 वर्षीय सोनम कुमारी, 8 वर्षीय साधना कुमारी, 6 वर्षीय सोनाली कुमारी, पीयूष कुमार, प्रीतम कुमार, आर्यन कुमार, अयंक कुमार, विराट कुमार, सोनम कुमारी सहित कई अन्य बच्चे शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications