Begusarai News: कॉल पर बात कर रही थी पत्नी, पति को आया गुस्सा और उठाया ख़ौफनाक क़दम

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को फोन कॉल पर बात करने की वजह से मौत के घाट उतार दिया। बेरहमी से हत्या मामले की वजह सुन लोग भी हैरान हैं। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।

बेगूसराय के आलापुर गांव (फुलवारिया थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला। ग्रामीणों की मानें तो मनीष कुमार नाम के युवक क शादी खुशबु देवी के साथ हुई थी। उसकी एक लड़की से दोस्ती थी, जिसे मनीष कुमार पसंद नहीं करता था। वह अपनी पत्नी को खुशबु से दूर रहने और बात नहीं करने के लिए कहता था।

Begusarai News Wife was talking on call husband got angry and took dangerous step bihar news today

खुशबु की दोस्ती उस लड़की दोस्ती काफी गहरी होने की वजह से मनीष हमेशा अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। फिर भी उसकी पत्नी अपनी सहेली से बात करती थी, शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ था। खुशबु अपनी सहेली से चोरी छिपे बात कर रही थी। अचानक मनीष ने उसे बात करते देखा तो आग बबूला हो गया।

गुस्से में उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद खुशबु (मनीष की पत्नी) बेहोश हो गई। स्थानीय लोग इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मनीष अपनी पत्नी के मौत की ख़बर सुनते ही फरार हो गया।

मृतका की सहेली ने बताया कि खुशबु से उसकी दोस्ती बहुत पुरानी थी। हम लोग इस वजह से ही बात करते थे, लेकिन खुशबु के पति मनीष को ये नागवार गुज़रता था। इस वजह से कुछ दिनों से खुशबु से बात भी नहीं हुई थी। मनीष बहुत ही ख़राब इंसान था, वह अक्सर खुशबु के साथ मारपीट करता था।

इस पूरे मामले में दिवाकर कुमार (फुलवारी थाना अध्यक्ष) ने बताया कि घटना जानकारी मिलने के साथ ही मौक़े पर टीम भेज दी गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही रविंद्र मोहन (तेघड़ा एसडीपीओ) ने बताया कि मौका ए वारदात पर खुद पहुंच कर हालात का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+