Begusarai News: BPSC की दोनों ने साथ में की तैयारी, एक साथ हुए पास, किया प्रेम विवाह, खोज रहे घर वाले

Begusarai News: BPSC परीक्षा पास कर शिक्षक बनने की कई ख़बरें आपने पढ़ी होगी, लेकिन यह ख़बर जो सामने आई है, इससे लोगों में नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि अगर शिक्षक ही ऐसा करने लगेंगे तो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

बिहार के बेगूसराय जिले से ख़बर है कि जयमंगला गढ़ में बीपीएसएसी पास शिक्षक और शिक्षिका ने शनिवार को मंदिर में प्रेम विवाह किया। युवक और युवती दोनों ही जगदर गांव (वीरपुर थाना क्षेत्र) के निवासी है। 27 वर्षीय शिक्षक ललन कुमार ने बीपीएससी TRE-1 निकाला था।

Begusarai News prepared for BPSC passed together did love marriage family members are searching

इसके बाद उसकी पोस्टिंग समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में हुई थी। 25 वर्षीय शिक्षिका सोनी कुमारी ने भी बीपीएससी TRE-1 में कामयाबी हासिल की थी, उनकी पोस्टिंग गढ़पुरा में हुई थी। ग्रामीणों की मानें तो दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। शिक्षक भर्ती परीक्षा एक साथ पास किया लेकिन दोनों की नियुक्ति विभिन्न स्कूलों में हुई। चोरी छिपे दोनों की मुलाक़ात होती रहती थी।

शनिवार को करीब 3:00 बजे दिन में दोनों जयमंगला गढ़ मंदिर गए, जहां पुजारी ने उनसे पूछताछ की और फिर दोनों ने एक दूसरे को हनुमान मंदिर के बरामदे पर माला पहनाया। जब उन दोनों से पूछा गया कि क्या कर रहे हो तो उन्होंने शादी रचाने की बात कही। इसके बाद दोनों दो पहिया वाहन से चले गए।

शादी के बाद दोनों कहां गए कुछ पता नहीं चल रहा है, वह लोग अपने घर भी नहीं पहुंचे। वहीं प्रेमी जोड़े के घर वाले इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से समाज में ग़लत संदेश जाता है। किसी को भी चाहिए कि अपने परिवार को बताकर दोनों परिवार की सहमति से शादी रचाए। अगर शिक्षक ही ऐसा करेंगे तो छात्र को क्या ही शिक्षा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+