Begusarai News: सरकार सिर्फ वादा करती है और अपने वादे के खिलाफ ही काम भी करती है- भाकपा
Begusarai News Today: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने सोमवार को बेगूसराय समाहरणालय के पास विराट प्रदर्शन किया। केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा। वहीं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि यह सरकार सिर्फ वादा करती है, और अपने वादे के खिलाफ ही काम भी करती है।
बेगूसराय जिला के विकास के नाम पर मंत्री रहते हुए बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की जाती है,जो दुखद है। जिले में विधि व्यवस्था चौपट है,जेल के अंदर भी हत्याएं हो रही है ,लोगों को मारकर लाश फेंक दिया जाता है। 24 से 48 घंटे के बाद भी लाश नहीं मिलता है।

Recommended Video
बेगूसराय में विकास के जितने भी काम शुरू हुए सब के सब जस के तस पड़े हुए हैं, बल्कि उनमें गिरावट आई है। मक्का अनुसंधान केंद्र को बिजली उपलब्ध नहीं है। बेगूसराय का हवाई अड्डा जमीन रहते हुए वीरान बनी हुई है। बेगूसराय में विद्युत कारखाना होने के बावजूद संपूर्ण जिले में बिजली संकट मंडरा रहा है।
बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग बेगूसराय जनता और छात्र नौजवानों की है, जिस पर अभी तक कोई पहल नहीं होना बेगूसराय के छात्र नौजवानों के साथ बेईमानी है। पूर्व विधायक एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि बेगूसराय के गंगा नदी में चढाव और उतार हो रहा है।
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते अभी जिला प्रशासन के सहायता का पारा गिर गया है। जो तीन दिन बाढ़ राहत के लिए भोजन कैंप चलाया गया, उसे भी बंद कर दिया गया। महीनो मजदूरों को रोजगार नहीं मिलेगा,किसानों की खेती नहीं होगी।
जीआर और वेशी चरा के रूप में जो हर बाढ़ पीड़ितों को राहत मिलते थे उसकी सूची अब जिला प्रशासन बना रही है। इससे बड़ी असफलता क्या हो सकती है, अन्य तरह की सुविधा खेती के लिए ऋण अनुदान इत्यादि सवालों पर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।
बेगूसराय जिले का दूसरा भाग जो बाढ़ के क्षेत्र से बाहर है,सूखा के कारण खेती का काम नहीं हो सका,वहां भी रोजगार नहीं है। इसलिए बाढ़-सुखाड़ के क्षेत्र घोषित कर सभी तरह के राहत कार्य किये जाए। तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान एवं पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा घोषित हर पंचायत में बच्चों के खेल का मैदान को धरातल पर उतारा जाए।
बिजली के प्रीपेड मीटर सिस्टम को खत्म किया जाए,सर्वे में हो रहे धांधली पर रोक लगाकर जिला प्रशासन की देखरेख में सर्वे हो इसकी गारंटी किया जाए, बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, इत्यादि 21 सूत्री मांगों पर जोर देते हुए कहा की इन तमाम सवालों को लेकर हमारी पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी।
आपको बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं द्वारा जीडी कॉलेज से मेन रोड के रास्ते हड़ताली चौक तक विशाल रैली निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लगभग 20 हजार का जत्था अपने हाथों में मांग संबंधी झंडा, बैनर लेकर रोष प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जनता को सिर्फ आश्वासन ही मिला है, ज़मीन पर कोई काम नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications