Begusarai News: राष्ट्र कवि दिनकर की 118वीं जयंती, विशेष समारोह आयोजित, लोगों से की गई ये अपील

Begusarai Dinkar Jayanti: राष्ट्र कवि दिनकर जयंती समारोह के अवसर पर कारगिल विजय भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेगूसराय जिले के प्रमुख साहित्य प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों प्रेरणादायक कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं जिले के विकास में सहयोग देने की अपील की गई। कार्यक्रम में मौजूद साहित्य प्रेमियों और नामचीन लोगों ने अभियान के मकसद को समझा। इसके साथ ही अभियान में अपनी सक्रियता और सहयोग का भी वादा किया।

Begusarai News 118th birth anniversary of national poet Dinkar special ceremony organized

इस अवसर पर राष्ट्र कवि दिनकर के साहित्यिक योगदान को भी याद किया गया। राम धारी सिंह दिनक के विचारों पर प्रकाश डाला। उससे प्रेरणा लेते हुए जिले के विकास में सभी का सहयोग सुनिश्चित करने पर बल देने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला के ख़ास 6 योजनाओं पर भी ज़ोर दिया गया।

प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी), अनुपूरक पोषण, इम्युनाइजेश, सॉइल हेल्थ कार्ड, बिजली सुविधा वाले विद्यालय, पढ़ने के लिए किताब मुहैया कराने वाले स्कूल और ब्लॉक के 6 इंडेक्स प्रसव से पहले देखभाल (एएनसी), अनुपूरक पोषण, सॉइल हेल्थ कार्ड के लिए सहायता राशि के बारे में जानकारी दी गई।,

उच्च रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच, स्याम सहायता समूह की प्रदान की जाने वाली प्रथम राशि के बारे में पूरी जानकारी दी गई। वहीं सभी ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए इस अभियान को कामयाब बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर लोगों ने अपनी भी बेबाकी से बात रखी।

समारोह में जिला योजना पदाधिकारी प्रसून कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम, वरीय उप समाहर्ता, विकास शाखा अधिकारी राजकुमार, पिरामल फाउंडेशन की टीम और भी कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थी। सभी ने इस अभियान के ज़रिए जिले में हो रहे विकास कामों में अपनी अहम भूमिका निभाने की बात कही।

ये भी पढ़ें: 'खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब', कहावत बदल चुकी है, IAS तुषार सिंगला ने क्यों कहा ऐसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+