'खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब', कहावत बदल चुकी है, IAS तुषार सिंगला ने क्यों कहा ऐसा?
BegusaraiDM IAS Tushar Singla News: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी स्टेडियम, बेगूसराय के मैदान में 23 से 27 सितम्बर तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
5 दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल बालक (अंडर-17) खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार 23 सितंबर को बेगूसराय के जिलाधिकारी, तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने अपनी बात भी रखी।

डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि मौजूदा वक्त में खेल वर्तमान समय में सेहत के लिए बहुत ही अच्छा ज़रिया है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है। पहले कहावत थी खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब लेकिन यह कहावत अब बदल चुकी है।
अब खेलों के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की सलाह देते हुए कहा कि बिहर के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं। लक्ष्य को निर्धारित कर किसी कार्य को करने की जरूरत है ।
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता को कराने में जिला प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग मिला है। खेल विभाग का प्रयास है कि खिलाड़ियों को इस आयोजन के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो ।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार एवं कन्हैया भारद्वाज ने किया। जबकि स्वागत गान जिले के संगीत शिक्षक रुपेश कुमार, सचिन कुमार, कविता कुमारी की टीम ने खेल-खिलाड़ी-खेल गीत गाकर खिलाड़ियों को काफी उत्साहित कर दिया। जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए, बैलून को हवा में उड़ा कर मैच का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त रेफरी कृष्ण कुमार, नीतेश कुमार, राजेश कुमार, शुभम कुमार, रामाज्ञा सिंह, दिलीप कुमार एवं जिले के शारीरिक शिक्षकों ने काफी अहम रोल निभाया। वहीं बच्चों में भी काफी खुशी का माहौल देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications