Begusarai News: हारमोनियम सीखने जाती थी युवती, आपत्तिजनक स्थिति में छात्रा और शिक्षक की बेरहमी से पिटाई
Begusarai Music Teacher Viral Video: बिहार के बेगूसराय जिले से स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक म्यूज़िक टीचर अपनी छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर गंदा काम कर रहा था। गुरुवार की रात शिक्षक और छात्र आपत्तिजनक स्थिति में एक कमरे में पाए गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों की नग्न अवस्था में ही बुरी तरह पिटाई कर दी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
शिक्षक और छात्रा के आपत्तिजनक हालत में हुई पिटाई मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि 45 वर्षीय किशन देव चौरसिया गांव में भजन-कीर्तन करता है। इसके साथ ही वह हारमोनियम भी सिखाने का काम करता है। हारमोनियम सिखाने के नाम पर वह 20 साल की एक युवती के संपर्क में आया।

किशन देव धीरे-धीरे युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और हारमोनियम सिखाने के बहाने उसके साथ गंदा काम करने लगा। गुरुवार की रात वह दोनों कमरे में गंदा काम कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथो पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने जिस हालत में दोनों को पकड़ा, उसी हालत में पिटाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने कहा युवती उसके पास हारमोनियम सीखने जाती थी, बुज़ुर्ग शिक्षक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शिक्षक समाज को कलंकित किया है। इसलिए दोनों की नग्न अवस्था में पिटाई की गई। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
गुरूवार की रात तेघड़ा थाना के पकठौल में यह घटना हुई और शुक्रवार से वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने आपत्तिजनक हालत में अधेड़ उम्र के और युवती के पिटाई का वीडियो संज्ञान में लिया है।
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए तेघड़ा एसडीपीओ को जांच के लिए कहा है। वहीं उन्होंने कहा कि युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही मेडिकल भी कराया गया है। सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में बदसलूकी करते लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में जितने लोग भी दोषी होंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications