Begusarai Lok Sabha: नूरपुर गांव में नुक्कड़ सभा का अयोजन, CPI नेता ने कहा- गिरिराज ने जनता को अपमानित किया

Begusarai News: बिहार में चौथे चरण के मतदान के लिए आज चुनावी शोर थम जाएगा। इससे पहले पक्ष विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने प्रचार प्रसार में पूरी ताक़त झोंक दी है। इसी क्रम में बेगूसराय जिला के नूरपुर गांव में महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश कुमार राय के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए महागठबंधन नेताओं ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।

सीपीआई नेता राजेश चौधरी ने कहा कि इस बार बेगूसराय की जनता ने महागठबंधन उम्मीदवार अवधेश कुमार राय को जिताने का मन बना लिया है। क्योंकि भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने जुमलेबाज़ी के अलावा अपने संसदीय क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं किया।

Begusarai Lok Sabha Seat ke noorpur gaon me nukkad sabha ka aayojan CPI ne sadha BJP par nishana

गिरिराज सिंह अपनी हार को देखते हुए इतने बौखला गए हैं कि, अब गाली गलौज़ पर उतर आए हैं। धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश नाकामयाब हो गई है। इसलिए अब वह बेगूसराय के मतदाताओं को देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त तक बोलने लगे हैं।

Recommended Video

    नूरपुर गांव में नुक्कड़ सभा का अयोजन, CPI नेता ने कहा- गिरिराज ने जनता को अपमानित किया

    गिरिराज सिंह से सवाल किया जाता है कि बेगूसराय के बेटा कन्हैया कुमार को हराकर आपको जनता ने संसद भेजने का काम किया। अपने जनता के लिए क्या काम किया है, बताइए। इस पर वह कहते हैं कि तुम बाप के पैदा हो और हम मां के। बताइए क्या कोई नेता इस तरह से जनता को विवादित जवाब देता है।

    गिरिराज सिंह को जब कहा गया कि इस बयान के लिए बेगूसराय की जनता से माफ़ी मांगनी होगी, तो वह कहते हैं कोई माफ़ी नहीं मांगेगा। देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त लोगों का मुझे वोट नहीं चाहिए। भाजपा समर्थकों से भी मैंने बोल दिया है, वैसे लोगों से वोट मांगने मत जाइए।

    बेगूसराय की जनता ने इस बार ठान लिया है कि गिरिराज सिंह को उनकी बेतुकी बयानबाज़ी का जवाब मत से देना है। जनता ने जिस मान और सम्मान से गिरिराज सिंह को जिताया था, गिरिराज सिंह उससे ज्यादा बेगूसराय की जनता का अपमान कर दिया है। इस बार हम लोग बेगूसराय की पहचान को वापिस लाने का काम करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+