Begusarai Lok Sabha: गिरिराज की जगह इन्हें मिलता टिकट तो BJP जीत पक्की थी, अब मुश्किल! चर्चाओं का बाज़ार गर्म

Begusarai Lok Sabha Ground Report: बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों में बेगूसराय को हॉट लोकसभा सीटों में शुमार किया जा रहा है। इसके पीछे दो वजह है, पहली कि भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को यहां से दूसरी बार टिकट मिला है। वहीं दूसरी वजह है कि अपने कार्यकर्ता ही उन्हें (गिरिराज) को टिकट मिलने से नाराज़ चल रहे हैं।

अपने सांसद के ख़िलाफ़ एनडीए कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में यह सांसद गिरिराज सिंह के लिए कितनी चुनौती होगी इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यह वजह है कि देश भर के लोगों बेगूसराय लोकसभा सीट से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानना चाह रहे हैं।

Begusarai Lok Sabha Seat BJP Candidate MP Giriraj Singh Vs Rakesh Sinha Ground Report

बेगूसराय लोकसभा सीट पर क्या माहौल बन रहा है, एनडीए कार्यकर्ता अपने सांसद गिरिराज सिंह का विरोध कर रहे हैं, तो फिर कौन उनकी पसंद हैं और क्यों? इस पूरे मामले पर ग्राउंड रिपोर्ट लेने वन इंडिया हिंदी की टीम बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची।

Recommended Video

    गिरिराज को टिकट मिलने से पहले NDA कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा,अब खिलाफ में उतारेंगे प्रत्याशी

    अपने सांसद का विरोध कर रहे एनडीए नेता और कार्यकर्ताओं से विरोध करने की वजह जानी और जिसे वह उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहते हैं, इन सभी मुद्दों पर खुलकर बात हुई। एनडीए के दिग्गज नेता 3 बार विधायक रह चुके नरेंद्र सिंह ने वन इंडिया हिंदी के सामने बेबाकी से अपनी बात रखी।

    मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह ने बेगूसराय की धरती को सांसद बन कलंकित कर दिया है। पीएम मोदी के नाम पर गिरिराज सिंह को जिताया, ताकि जिले का विकास हो। लेकिन गिरिराज सिंह ने ज़िले का विकास तो किया नहीं अपने ही विकास में लग गए।

    कमीशनखोरी और जात पात में लोगों को बांटकर समाज में नफ़रत फ़ैलाने लगे। जो कि आज तक बेगूसराय में कभी नहीं हुआ था। इसलिए हम सभी एनडीए कार्यकर्ता बेगूसराय लोकसभा सीट अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों सर्वे किया कि आप लोग किसे प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं तो लोगों की पहली पसंद राकेश सिन्हा हैं।

    गिरिराज सिंह का टिकट मिलने से पहले भी विरोध हुआ लेकिन फिर भी उन्हें टिकट मिल गया। इस बार बेगूसराय को अपने ज़िला का बेटा चाहिए। बाहर के नेता को बेगूसराय की जनता स्वीकार नहीं करने वाली है। हम लोगों ने विकल्प के तौर पर राकेश सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

    गिरिराज सिंह के मुकाबले राकेश सिन्हा बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व के मालिक हैं। वह कभी भी धर्म को बांटने का काम नहीं करते हैं। ना ही नफ़रत बढ़ाने वाली बयानबाज़ी करते हैं। वह सरस्वती पुत्र है और हमेशा समाज के हित में सोचते हैं। इस बार उन्हें ही जिताकर संसद भेजना है।

    यह तो हुई एनडीए के नाराज़ कार्यकर्ताओं की बात, वन इंडिया हिंदी की टीम ने ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान बेगूसराय ज़िला के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के मूड को खंगाला। एनडीए कार्यकर्ता की पहली पसंद राकेश सिन्हा तो हैं ही, वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ता भी राकेश सिन्हा को पसंद कर रहे हैं।

    वहीं लोग कह रहे हैं कि गिरिराज सिंह की जगह राकेश सिन्हा को टिकट मिलता तो भाजपा की सीट बेगूसराय से पक्की थी लेकिन अब मुश्किल है। राकेश सिन्हा का भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट तेज़ है। अगर वह चुनावी ताल ठोकते हैं तो गिरिराज सिंह की हार पक्की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+