Begusarai: 'मैं भी भूमिहार, ज़रूरी नहीं की वोट उसी को दें', मतदाताओं ने ‘हिंदू सम्राट’ पर कही ये बात
Begusarai Lok Sabha Seat: बिहार का बेगूसराय सीट हॉट सीटों में शुमार किया जा रहा है। यहां मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। मतदाताओं का मूड खंगालने वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची। स्थानीय लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बात की, उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी और कहा किन मुद्दों पर इस बार मतदान करेंगे।
नारायण सिंह ने कहा कि इस बार बेगूसराय में जो माहौल बना है, उससे तो यही लग रहा है कि गिरिराज सिंह गंगा पार जा रहे हैं। हिंदुत्व सम्राट का नारा देने वाले कई दिग्गज नेता आए, पीएम मोदी से बड़ा नेता कौन हो गया, उनका आने के बाद भी गिरिराज सिंह की हालत ख़राब है। इस बार वह नहीं जीतने वाले हैं।

योगी मोदी कहीं भी ग़रीबों के पेट भरने और युवाओं के रोज़गार के मसले पर बात नहीं करते हैं। उन्हें सिर्फ़ हिंदू-मुस्लिम करने आता है। जनता अब जाग चुकी है, धर्म का सम्मान ज़रूरी है, लेकिन इसकी आड़ में मतदाताओं को भ्रमित करना कहां से सही है। इसलिए अब झांसे में नहीं आने वाले हैं।
दुनिया मे कहीं है कि चार साल की सरकारी नौकरी, 2 करोड़ युवाओं के रोज़गार का वादा किये थे। पिछले चुनाव में किए वादे पूरे हुए नहीं। धर्म के नाम पर भ्रमित कर वोट लेना चाह रहे हैं। देश की आज़ादी में सभी धर्म के लोगों ने जान दी थी। यह देश सभी धर्मों के लोगों का है।
चार सौ पार का जो नारा दे रहे थे, अब खामोश हो चुके हैं। तीन चरणों के मतदान के बाद समझ में आ गया कि जनता ने पूरी तरह से उन्हें नकार दिया है। सर्वे में यह साफ हो गया कि अब मोदी पीएम पद से पार हो गए। सत्ता उनकी जाने वाली है और अच्छे दिन आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications