बेगूसराय के युवक ने भेजा था CMO को बम से उड़ाने की धमकी वाला E-mail, जानिए क्या है पूरा मामला

Bomb Threat To CMO Bihar: मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आतंकी संगठन का नाम डालते हुए मेल करने वाले ने एक मोबाइल नंबर भी दिया। जीमेल आईडी से भेजे गए मेल पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

16 जुलाई 2024,मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय पटना को एक ईमेल आया। सामने वाले शख्स ने खुद को अलकायदा ग्रुप का बताते हुए CMO को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मुख्यमंत्री सचिवालय के दफ़्तर में जीमेल खाते से आए मेल पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया।

Begusarai guy sent bomb threat e-mail to CMO bihar news know what is the whole matter

पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो चौकाने वाले मामले सामने आए। पता चला कि मेल भेजने वाला कोई और नहीं बिहार का ही रहने वाला है। साज़िश के तहत उसने अपने रिश्तेदार को फंसाने की मकसद से मेल भेजा था। वह बिहार के बाहर था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

राजीव मिश्रा (डीआईजी सह पटना एसएसपी) ने दावा करते हुए कहा था कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीएमओ दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल में व्यक्ति ने जानबूझकर मोबाइल नंबर दिया था, ताकि वह अपने रिश्तेदार को फंसा सके। उसकी पहचान कर ली गई है।

सचिवालय थाना में ईमेल भेजने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद आरोपित कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। आऱोपी शख्स मोहम्मद ज़ाहिद बिहार के बेगूसराय ज़िले का निवासी है। युवक से हर एंगल से पूछताछ की जा रही है कि आखिर ईमेल भेजने के पीछे उसका मकसद क्या था, किसी आतंकी संगठन से तार जुड़े हैं या फिर कुछ और ही मकसद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+