बिहारः बेगूसराय में छोटी बहन की आंखों में मिर्च डालकर पीटती रही युवती, मौके पर दम तोड़ा

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने अपनी छोटी बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। छोटी बहन अक्सर घर से बाहर चली थी और आरोपित बड़ी बहन उसे हमेशा रोकती थी। बुधवार की देर रात को झगड़ा होने पर युवती ने छोटी बहन को पेड़ से बांध दिया और फिर डंडे से उसकी पिटाई करने लगी। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और तब तक पीटती रही, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

begusarai girl did murder of younger sister

इसके बाद गुरुवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने पेड़ में बंधी हुई लड़की की लाश देखी तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसाल 18 वर्षीय शालिनी की पीट-पीटकर हत्या की गई है। उसकी बड़ी बहन प्रीति पर हत्या का आरोप है।

सिंघौल ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतका की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतका की मां रानी देवी ने अपनी बड़ी बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उलाव वार्ड नंबर 3 के पार्षद पति अशोक महतो ने बताया कि शालिनी अक्सर अपने घर से गायब रहा करती थी।

इसी वजह से उसके घरवाले उससे नाराज रहते थे। पूर्व में भी कई बार घरवालों ने शालिनी के घर से भाग जाने के कारण उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की थी । बुधवार रात शालिनी की बड़ी बहन प्रीति ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+