Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Begusarai News: छठ घाटों को निरीक्षण करने निकले बेगूसराय DM, लोगों ने कहा-IAS तुषार सिंगला ने...

Begusarai Diwali And Chhath Prepration: बिहार के लगभग ज़िले में दीवाली और छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में बेगूसराय जिला में भी पुरज़ोर तैयारी हो रही है। छठ के मद्देनज़ बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

Recommended Video

    बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया

    वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि, जिला प्रशासन त्योहार को लेकर मुस्तैद है। व्रतियों समेत अन्य लोगों को परेशानी नहीं हो इसका ख़ास ख़याल रखा जा रहा है। वहीं लोगों ने डीएम द्वारा उठाये गए क़दम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है।

    Begusarai DM came out to inspect Chhath Ghats IAS Tushar Singla Latest News in hindi today

    इससे ज़ाहिर होता है कि जिला प्रशासन छठ महापर्व के लिए आवश्यक तैयारियों को गंभीरता से ले रहा है। छठ घाटों का निरीक्षण करने का मकसद है कि घाटों की कमियों को दूर किया जा सके। यह सुनिश्चित हो कि वहां सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।

    व्रतियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। घाटों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेना भी निरीक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। निरीक्षण के दौरान जो समस्याओं मिले उसका तुरंत समाधान किया जा सके। बेगूसराय नगर निगम इलाके के बड़ी पोखड़ से निरीक्षण की शुरुआत करने से यह साफ हो गया कि ज़िला प्रशासन शहर के सबसे व्यस्त घाटों पर ख़ास ध्यान दे रहा है।

    व्रतियों समेत अन्य को कोई तकलीफ नहीं हो, इस बात पर ख़ास ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया कि सभी तैयारिया समय से पूरी हो जाएं। तुषार सिंगला द्वारा देर शाम तक छठ घाटों का निरीक्षण करना दर्शाता है कि वे इस कार्य को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।

    डीएम द्वारा उठाये गए इस क़दम से तो यह साफ हो गया कि बिना किसी परेशानी के व्रती आसानी से छठ पूजा कर सकेंगे। इससे शहर की छवि भी सुधरेगी। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। आशा है कि इस निरीक्षण के बाद सभी छठ घाटों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और व्रती बिना किसी परेशानी के छठ पूजा कर सकेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+