PICS: सुबह हुई मां सरस्वती की पूजा, फिर जगराते के नाम पर रातभर चला 'नंगा नाच'

Recommended Video

    Patna BN College में Saraswati Puja के नाम पर रातभर लगे Bar Dancers के ठुमके । वनइंडिया हिंदी

    पटना। एक तरफ जहां बसंत पंचमी के पावन पर्व पर छात्र मां सरस्वती की पूजा करने में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी तरफ कॉलेज हॉस्टल के कुछ छात्र रात भर अश्लील गानों पर गंदा डांस करते रहे। यह नजारा राजधानी पटना के BN कॉलेज में देखने को मिला जहां सरस्वती पूजा के नाम पर पूरी रात अश्लील गानों का नंगा नाच हुआ तो दूसरी तरफ कुछ अपने हाथ में बंदूक की फायरिंग करते रहे।

    पटना के मशहूर बीएन कॉलेज का मामला

    पटना के मशहूर बीएन कॉलेज का मामला

    मिली जानकारी के अनुसार यह नजारा राजधानी पटना के बी एन कॉलेज की है जहां सोमवार की सुबह सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। कॉलेज के हॉस्टल के छात्रों ने हॉस्टल के मेन गेट पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया था जहां सोमवार की रात बार डांसर ने अश्लील ठुमके लगाए गए।

    गानों पर मदहोश छात्रों ने फायरिंग भी की

    गानों पर मदहोश छात्रों ने फायरिंग भी की

    छात्र सरस्वती पूजा के आयोजन में अश्लील गानों से छात्र कुछ इस तरह मदहोश हो गए कि उन्होंने हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग भी की। नाच के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। इसी दौरान उस महफिल में मौजूद एक छात्र ने इसकी कुछ तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली और इसे वायरल कर दिया। जिसके बाद वीसी रास बिहारी सिंह ने इस मामले को लेकर कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारियों से शो कॉज नोटिस मांगा है।

    माता के जागरण की अनुमति मांग कर कराया अश्लील डांस

    माता के जागरण की अनुमति मांग कर कराया अश्लील डांस

    कॉलेज के वीसी का कहना है कि छात्रों ने जागरण की बात कह कर रात में कार्यक्रम की परमीशन मांगी थी। प्रिंसिपल ने बताया कि जब उन्होंने छात्रों से पूछा था कि यहां क्या होगा तो छात्रों ने कहा था कि जागरण किया जाएगा। लेकिन कुछ अराजक प्रवृत्ति के छात्रों ने जागरण के नाम पर रातभर अश्लील डांस का आयोजन करवाया। प्रिंसिपल से मामले की जानकारी मांगी है। उन्होंने दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

     पहले भी हो चुका है ऐसा अश्लील आयोजन

    पहले भी हो चुका है ऐसा अश्लील आयोजन

    आपको बताते चलें की राजधानी पटना के B N कॉलेज में इस तरह के अश्लील डांस का आयोजन होना कोई नई बात नहीं है। कॉलेज में हर साल इस तरह के आयोजन होते हैं जहां सरस्वती पूजा के नाम पर अपने मनोरंजन का साधन ढूंढते हुए बार बालाओं का नाच करवाया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+