बिहारः जमीन पर कब्जा करने गए JDU विधायक गोपाल मंडल को लोगों ने बना लिया बंधक
बांका। बिहार के बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के श्यामबाजार दुर्गा मंदिर समीप जमीनी विवाद में गोपालपुर विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल को स्थानीय लोगों ने एक घंटा बंधक बनाए रखा। विधायक गोपाल मंडल हथियारों से लैस अपने समर्थकों के साथ चार बोलेरो व स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे हुए थे। जहां 20 एकड़ जमीन खरीद करने की बात कह कर स्थानीय ग्रामीणों के साथ झड़प करने का मामला सामने आया है।

Recommended Video
विधायक के आधे दर्जन से अधिक लोगों के साथ मधेपुरा के डॉन बल्ले खान भी साथ थे। विधायक एवं उनके लोगों ने राइफल की नोक पर श्याम बाजार के नंदकिशोर साह को प्लॉट पर देखकर कॉलर पकड़कर गाली-गलौज करने लगे और जबरदस्ती गाड़ी में बैठने के लिए कहने लगे।
इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूरा हंगामा होने लगा। बोलेरो गाड़ी में रखे आधे दर्जन आर्म्स का सत्यापन और जांच के लिए लोग हो हल्ला करने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तकरीबन एक घंटे तक विधायक की गाड़ियों को रोके रखा। मौके पर थाना पुलिस भी पहुंची।
जदयू के जिला महामंत्री उमेश यादव ने आ कर बीच बचाव किया। भारी संख्या में जमा लोगों ने विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जानकारी हो कि उक्त भूमि पर तकरीबन 100 लोगों का खाली परती और मकान बनाकर 70 साल के अधिक समय से प्रवास कर रहे हैं।
विधायक का कहना है कि करीब 9 माह पूर्व जमीन खरीदने के बाद जब उसकी रसीट नहीं कटी तब हम केवल जमीन देखने आए थे और कोई बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications