बांकाः दो ट्रक चालकों की निर्ममता से हत्या और पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग

बांका। बिहार के बांका जिले में बेखौफ अपराधियों ने दो ट्रक चालकों की हत्या कर दी। दोनों के शवों को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में गोड्डा के एसडीपीओ घायल हुए हैं।

banka murder of two truck dirver and firing on police team

पहली घटना बौन्सी थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा मुख्य पथ पर लाइन होटल के पास हुई। इसमें सोते हुये ट्रक चालक की बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चालक पूर्णिया से माल अनलोड कर झरखंड के रामपुर हाट छर्री लाने के लिये जा रहा था, बीच में सड़क जाम होने के चलते चालक लाइन होटल पर ट्रक लगाकर सो गया था।

इसी बीच उसके सिर पर प्रहार कर किसी ने उसकी हत्या का दी। मृतक अभिमन्यु कुमार पूर्णिया का रहने वाला है। घटना के बाद से ट्रक का उपचालक फरार है। दूसरी घटना जिले के शंम्भूगंज थाना क्षेत्र के झलुआचक के पोखर के पास का है, जहां एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दो दिन पहले खेसर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक जख्मी हो गया था, जिसके बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि बाद में ट्रैक्टर चालक को जख्मी युवक कर परिजनों द्वारा बंधक बनाकर पैसे की मांग की जा रही थी। जब पैसा नहीं दिया गया तो आज उसका शव पोखर से बरामद हुआ है। बांका SDPO दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने शव मिलने की पुष्टि की है।

वहीं तीसरी घटना शम्भूगंज थाना क्षेत्र के गुलनिकुशहा की है, जहां पिछले दिनों गोड्डा के रतौरा चौक पर दोहरे हत्याकांड के अभियुक्तों और हत्या में प्रयुक्त बाइक की सूचना पर गोड्डा एसडीपीओ एके सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। रतौरा में सैलून में घुसकर दो लोगों की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

जब अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस ने उनको सरेंडर करने के लिए कहा तो अपराधियों ने एसडीपीओ और पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। इस घटना में SDPO घायल हुये हैं। हालांकि इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त बाइक और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जबकि फायरिंग करने वाला मुख्य अभियुक्त फरार बताया जा रहा है। फायरिंग की पुष्टि गोड्डा SDPO ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+