बांकाः विस्फोट के बाद भागने की फिराक में था मदरसे का इमाम, सामने आया बंगाल कनेक्शन

बांका। बिहार के बांका जिले के नवटोलिया में मदरसे में हुए बम ब्लास्ट का मामला उलझता ही जा रहा है। जांच में जुटी एजेंसियां कुछ बड़ा खुलासा करने की कोशिश में हैं। बीते मंगलवार की सुबह मदरसे में हुए बम ब्लास्ट के बाद से गांव के सभी मर्द घर से फरार हैं। गांव के घरों में जो भी महिलाएं मौजूद हैं, वो पुलिस और अन्य एजेंसियों से सामना नहीं कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान मदरसा का इमाम अब्दुल सत्तार मोमिन कुछ अन्य लोगों के साथ स्वयं मदरसा में था और घटना बम विस्फोट के चलते हुई है। पुलिस यह पता लागने की प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के वक्त बम बनाया जा रहा था या बम पहले से ही जमा कर रखा गया था।

banka blast police and investigation agencies will invetsigate case

घटना के पहले कुछ महिलाएं मदरसा में हुए विस्फोट को सिलेंडर ब्लास्ट या इसके पीछे साजिश की आशंका जाहिर कर रही थीं। गांव वालों ने मदरसा में विस्फोट के बाद उसमें छोटा सिलेंडर रखकर इसको गैस ब्लास्ट साबित करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह भी सही सलामत था। पुलिस SFSL और ATS की टीम प्रथम दृष्टया विस्फोटक से धमाका होना मान रही है।

घटना के बाद जख्मी इमाम और कुछ लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये चार पहिया वाहन से ले जाने की बात कही जा रही है। ब्लास्ट में जख्मी हुए इमाम ने वहां मौजूद लोगों से मदरसा के अंदर मौजूद आलमारी में पैसे होने का इशारा भी किया था। बाद में उस पैसे को निकालकर वहां पहुंचे उनके रिश्तेदारों को दे दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद मदरसा में ही दूसरे कोने में एक पल्सर बाइक पड़ी थी, जिससे कुछ कागजात बरामद हुए थे। इसके आधार पर कागजात में मोबाइल का नंबर भी मिला।

भागने के दौरान पुलिस को सुराग मिला और दबिश के बाद इमाम को झारखंड लेकर भागने की मंशा कामयाब नहीं हो पाई। मृतक के चाचा यूसुफ मियां ने बताया कि मृतक इमाम झारखंड का रहने वाला था जो पहले नवटोलिया मदरसा में करीब दस वर्ष रहने के बाद कुछ महीने तक मिहिजाम के किसी मदरसा में भी रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+