बाहुबली Anant Singh पर फायरिंग करने वाला 'सोनू-मोनू गैंग' का मोनू गिरफ्तार, बिहार STF ने दबोचा
Anant Singh Sonu Monu gang: बिहार के मोकामा में लंबे समय से जारी गैंगवार और आपसी रंजिश के बीच एक बार फिर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोकामा पंचमहला गोलीकांड मामले में फरार चल रहे सोनू-मोनू गैंग के मोनू सिंह को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
मोनू की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब महज तीन दिन पहले ही इस मामले में मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। पिछले महीने ही मोनू के भाई सोनू को भी जमानत मिल गई थी, लेकिन मोनू अब तक पुलिस की पकड़ से दूर था।

बरौनी रेलवे स्टेशन से दबोचा
जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीएफ ने मोनू सिंह को बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन से दबोचा। वह जनवरी महीने में हुई मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव की उस गोलीबारी का आरोपी है, जिसमें सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह समर्थकों के बीच करीब 100 राउंड फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद अनंत सिंह और सोनू की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि मोनू फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
क्यों फरार था?
यह वही घटना है जो इसी साल जनवरी में मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव में हुई थी, जहां सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह समर्थकों के बीच करीब 100 राउंड फायरिंग हुई थी। इस गोलीकांड के बाद अनंत सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मोनू वारदात के बाद से फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।
ये भी पढ़ें Anant Singh Bail: जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने CM नीतीश के लिए कर दी बड़ी भविष्यवाणी, क्या कहा?
अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग विवाद की असली वजह
अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच विवाद की जड़ पुरानी आपसी अदावत और स्थानीय राजनीति में वर्चस्व की लड़ाई थी। इसी साल जनवरी में हुई मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव की गोलीबारी से पहले, सोनू-मोनू परिवार और मुकेश सिंह नाम के एक शख्स के बीच लेनदेन का विवाद हुआ था। इस विवाद में सोनू-मोनू गैंग ने मुकेश सिंह के घर में ताला जड़ दिया था। मामला सुलझाने के लिए अनंत सिंह वहां पहुंचे, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद करीब 100 राउंड की फायरिंग में बदल गया।
इसके अलावा, स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोनू-मोनू परिवार का एक सदस्य नौरंगा जलालपुर पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह के साथ पुराने संबंधों के कारण अनंत सिंह ने इसका विरोध किया। यही टकराव धीरे-धीरे व्यक्तिगत दुश्मनी और गैंगवार में बदल गया।
ये भी पढ़ें Anant Singh: 'छोटे सरकार' की दौलत के आगे बड़े-बड़े बिजनेसमैन फेल! अनंत सिंह का साम्राज्य कर देगा हैरान












Click it and Unblock the Notifications