Anant Singh Bail: जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने CM नीतीश के लिए कर दी बड़ी भविष्यवाणी, क्या कहा?
Anant Singh Bail: बिहार की सियासत में 'छोटे सरकार' नाम से मशहूर पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार को वे जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मीडिया से बात की और विरोधियों पर सीधा हमला बोला।
खास बात यह रही कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि नीतीश जी अभी 25 साल और मुख्यमंत्री रहेंगे, हम एक बार फिर मोकामा से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में सियासी हलचल तेज है और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

नीतीश कुमार की जम कर की तारीफ-अनंत सिंह
जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार की जम कर तारीफ की। अनंत सिंह ने कहा कि, 'नीतीश जी अभी 25 साल और मुख्यमंत्री रहेंगे। नीतीश जी कौन चीज नहीं किए, जनता के लिए सब कुछ किया - सड़क, बिजली, पानी... बचा क्या है? हम किसी लंदर-फंदर पार्टी में नहीं जाएंगे। हम तो नीतीश जी के साथ ही रहेंगे।'
ये भी पढ़ें Bihar Chunav: अपने बयानों के लिए Chirag Pawan विपक्ष पर ही भड़के, 'NDA में फूट डालना चाहते हैं'
किस मामले में जेल में बंद थे अनंत सिंह
अनंत सिंह जिस मामले में जेल में थे, वह सोनू-मोनू फायरिंग केस के नाम से चर्चित है। यह मामला बिहार के पंचमहला थाना क्षेत्र का है। सोनू की मां ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग का आरोप लगाया था। इस एफआईआर के बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर किया था और जेल चले गए थे।
अनंत सिंह का कहना था कि गांव में एक परिवार को जबरन घर से निकालकर ताला बंद कर दिया गया था। वे इस मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे थे, तभी सोनू-मोनू गैंग ने उन पर और उनके साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही थीं और लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे थे। इस पूरे मामले में अनंत सिंह ने भी सोनू-मोनू गैंग के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान पटना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए हैं। सोनू अभी जेल में है जबकि मोनू फरार बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें Bihar Chunav 2025: जन सुराज के दबाव में सरकार, पेंशन, आशा, रसोइया सबको मिला फायदा, बेगूसराय में PK का बयान












Click it and Unblock the Notifications