कमरे में इस हालत में थी पत्नी और उसके दो प्रेमी, पति को लगी भनक फिर रची खौफनाक साजिश

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में 4 अक्टूबर को भुनेश्वर पासवान के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने भुनेश्वर पासवान की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और पत्नी के एक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना जिले के बारूण थाना क्षेत्र के सुखराम बिगहा गांव की है।

दो युवकों से थे महिला के संबंध

दो युवकों से थे महिला के संबंध

भुवनेश्वर पासवान के ब्लाइंड मर्डर केस खुलासा करते हुए एसडीपीओ अनुप कुमार ने मीडिया को बताया कि भुनेश्वर की पत्नी के नाजायज संबंध आजादी राम उर्फ करियवा नाम के एक ट्रैक्टर ड्राइवर से था, जो कि जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव का रहने वाला है। करियवा बारूण थाना क्षेत्र के चूरा गांव निवासी जयकुमार सिंह का वह ट्रैक्टर चलाता था। बाद में करियवा ने जयकुमार से भी उस महिला को मिलाया था। महिला के कहने पर इन दोनों ने ही भुवनेश्वर पासवान की हत्या की थी।

दोनों के साथ देख लिया था

दोनों के साथ देख लिया था

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि भुवनेश्वर पासवान ने एक दिन करियवा और जयकुमार सिंह के साथ आपत्तिजनक हालत में अपनी पत्नी को देख लिया था, जिसके बाद लड़ाई भी हुई थी। ऐसे में राह का कांटा साबित हो रहे पति को उसकी ही पत्नी ने रास्ते से ही हटा डालने की ठान ली। दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर उसने पति की हत्या की साजिश रची। प्लान के तहत पत्नी ने भुवनेश्वर को अपने मायके सुखराम बिगहा बुलाया जहां जयकुमार तथा करियवा ने पहले तो चाकूओं से उसे गोदा बावजूद वह विरोध जताता रहा तो पत्नी ने तकिये से उसका मुंह दबा डाला फिर भी उसकी मौत नहीं हुई।

अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

चाकू मारने के बाद दोनों प्रेमी फरार हो गए तब मंजू ने अपने पति को किसी अज्ञात बाइक सवार के द्वारा चाकू मारकर फरार हो जाने का शोर मचाया दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने भुवनेश्वर को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मंजू ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ 10 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूरी तरह से ब्लाइंड इस केस का साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन जब शुरू किया गया तब पत्नी के मोबाइल नंबर का सहारा लिया गया।

दोनों को भेजा जेल

दोनों को भेजा जेल

जांच में परत दर परत भेद खुलता चला गया कि पत्नी तथा उसके दोनों प्रेमियों ने ही मिलकर उसकी हत्या कर दी है। वजह थी कि पत्नी के अवैध संबंधों के बीच वो आ गया था। एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष रंजय ने कांड के उद्भेदन में अच्छा काम किया है। उन्होंने पत्नी तथा उसके एक प्रेमी जयकुमार सिंह के गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल एक आरोपी अभी फरार है, जिसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+