औरंगाबादः चलती ट्रेन में महिला से की छेड़खानी फिर नीचे उतारा और खेत में ले जाकर किया गैंगरेप और मार डाला

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया है। आरोपितों ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि पहले मनचलों ने चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी की और फिर ट्रेन का हॉज पाइप काट दिया और उसे ट्रेन से नीचे उतारकर घने अंधेरे में खेतों के बीच ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद अपराधियों ने महिला की निर्ममता से हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक महिला जीविका दीदी के तौर पर काम करती थी।

Aurangabad gangrape with woman from running train

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। शुक्रवार को जब शव बरामद हुआ तो लोग आक्रोशित हो गए। शनिवार की सुबह मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। लोगों ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि 25 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या की गई है।

सबूत छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। वहीं हंगामे की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उन्हें गिरफ्तार की सजा दिलाई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला जीविका मित्र के पद पर काम करती थी। बीते 18 नवंबर को वह अपनी जेठानी और नन के साथ ट्रेन पर सवार होकर बाजार गई थी। बाजार से लौटते वक्त उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर छूट गई। तब वह अपनी गोतनी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के जाखिम स्टेशन पर उतर गई। जाखिम स्टेशन पर उसने गोतनी को छोड़कर कहा कि ननद को लाने जा रही है।

परिजनों ने आगे बताया कि इसके बाद वह धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी। इसी बीच ट्रेन में कुछ मनचले सवार हो गए थे। युवती को अकेली देखकर जाखिम एवं देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन को वैक्यूम कर उनलोगों ने रोक दिया। इसके बाद जबरन युवती को उतार ले गए। यहां से उसे रफीगंज थाना क्षेत्र के गरवा गांव के बधार में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद साक्ष्‍य छिपाने के उद्देश्‍य से उसकी हत्‍या कर दी। हालांकि पुलिस ने गैंगरेप की पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+