बिहार: आपको करेगी कॉल और बना लेगी 'अपना ग्राहक', युवा छात्र को बना रही शिकार, जानिए मामला
युवाओं को नशे का लत लगाने वाले इस गैंग की औरतें कॉल कर आपसे बात करेगी और फिर अपनी जाल में फंसा कर ग्राहक बना लेगी। ‘आंटी गैंग’ में शामिल महिलाओं का यही काम है कि वह कॉल कर अपने ग्राहक बनाती है।
मुजफ्फरपुर, 31 अगस्त 2022। बिहार के विभिन्न जिलों से तरह-तरह की अपराध की खबरें मिल रही है। हत्या, लूट और अपहरण के बाद अब स्मैक बेचने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। ग़ौरतलब है कि इस 'आंटी गैंग' को औरतें संचालित कर रही हैं। बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और मुजफ्फरपुर जिले में इस गैंग का सदस्य ज़्यादा सक्रिय है। युवाओं को स्मैक की लत लगा रहा है।

कॉल कर अपने ग्राहक बनाती है महिला
युवाओं को नशे का लत लगाने वाले इस गैंग की औरतें कॉल कर आपसे बात करेगी और फिर अपनी जाल में फंसा कर ग्राहक बना लेगी। 'आंटी गैंग' में शामिल महिलाओं का यही काम है कि वह कॉल कर अपने ग्राहक बनाती है। वहीं गैंग में शामिल दूसरे लोग स्मैक सप्लाई करते हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। जहां नगर थाना पुलिस ने युवक गुवक को गिरफ़्तार किया है। मिटठू सहनी नाम का युवक 'आंटी गैंग' के लिए स्मैक बेचता था।

स्मैक बेचने के आरोप में महिलाएं गिरफ़्तार
आरोपी मिटठू सहनी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि घूम-घूम कर वह स्मैक बेचता था। उसके रेगुलर कस्टमर स्कूल और कॉलेज के कई युवा लड़के हैं। ग़ौरतलब है कि पुलिस मिट्ठू सहनी की पत्नी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अनिल कुमार (नगर थानाध्यक्ष) ने बताया कि तफ्तीश के बाद मिट्ठू सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले सिकंदरपुर स्टेडियम के पास स्मैक बेचने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ़्तार किया था।

स्मैक के धंधे में पूरा परिवार शामिल
नगर थाना पुलिस ने द्वारा गिरफ्तार महिलाओं की पहचान आशा देवी और खुशबु कुमारी के रूप में हुई थी। दोनो महिलाएं 'आंटी गैंग' के लिए काम करती थी। पुलिस की तलाशी में 3.284 ग्राम स्मैक खुशबु कुमारी के पास से बरामद हुआ था और आशा देवी के पास से 8.344 ग्राम स्मैक मिला था। वहीं दोनों के पास से 12 हजार रुपये भी ज़ब्त किए गए थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पूरा परिवार ही स्मैक का धंधा करता है। जिसमें सास, पुतो, बाप और बेटा शामिल है। छापेमारी के दौरान मिटठू सहनी और रवि सहनी मौक़े से फरार हो गए थे। फरार रवि को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ़्तार कर लिया जाएगा
ये भी पढ़ें: बिहार: कभी देश के पहले राष्ट्रपति पहुंचे थे देखने, अब गुमनामी का शिकार हुई 130 साल पुरानी लाइब्रेरी












Click it and Unblock the Notifications