Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दानापुर कोर्ट परिसर में दिन-दहाड़े कैदी की गोली मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर कोर्ट परिसर के अंदर एक कैदी की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने कोर्ट परिसर में घुस कर विचारधीन कैदी को गोलियों से भून दिया।

कैदी को बेउर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान 2 बदमाशों ने कैदी के ऊपर 6 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से कैदी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के वक्त कैदी के साथ 5 पुलिसकर्मी मौजूद थे। हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Danapur Court

पटना सिटी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद हत्या की वजह साफ हो पाएगी।

उन्होंने बताया,"अभिषेक कुमार उर्फ ​​छोटे सरकार पर दानापुर कोर्ट में दो लोगों ने हमला किया और उन पर गोली चला दी। आगे की जांच चल रही है। हमले में अभिषेक कुमार की मौत हो गई। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।"

बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी छोटे सरकार उर्फ अभिषेक कुमार विधायक के भाई की हत्या के आरोप में डेढ़ साल से बेउर जेल में बंद था। कैदी पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। दोनों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी जब्त कर लिया गया है। सूचना पाकर दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खाली खोखे भी बरामद हुए हैं।

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार छोटे सरकार पर राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों के कई थानों में 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे 3 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर पटना के बेऊर जेल भेज दिया था। तब से छोटे सरकार पटना के बेउर जेल में बंद था। शुक्रवार को दानापुर के एडीजी एक और तीन में पेशी के लिए उसे कैदी वाहन से पटना के बेउर जेल से दानापुर कोर्ट ले जाय गया था।
शुक्रवार की दोपहर जैसे ही छोटे सरकार दानापुर कोर्ट परिसर में पहुंचा वहां पहले से घात लगाए बैठे दोनों अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+