Bihar Politics: जब तक सरकार पर लालू का साया, निवेशक जल्दी नहीं आयेंगे बिहार- सुशील कुमार मोदी
Bihar News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी प्रदेश सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वहीं बिहार में हो रहे इन्वेस्टर समिट को लेकर भी सुशील मोदी ने जमकर निशाना साधा है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जब-तक लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सत्ता के केंद्र में रहेंगे, तब तक उनके डरावने 15 साल की याद कर कोई बड़ा निवेशक जल्दी बिहार नहीं आएगा। नीतीश कुमार के आश्वसन पर किसी को भरोसा नहीं है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में पहले भी दो बार इंवेस्टर्स मीट हो चुका है। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इस बार राजद, कांग्रेस, जदयू और वामदल जिस उद्यमी गौतम अडाणी को दिन-रात कोसते रहते हैं, उन्हें महागठबंधन सरकार रेड कार्पेट वेलकम दे रही है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी निवेश लाने के लिए न कोई गंभीर प्रयास किया, न पहले दिये गए आश्वासनों का पालन ही किया। मोदी ने कहा कि बियाडा ने 2400 इकाइयों में से 1200 इकाइयों के आवंटन रद कर दिये और 2011 औद्योगिक नीति के अनुसार जिन्हें सब्सिडी मिलनी चाहिए थी, उनको अब तक भुगतान नहीं किया गया।
भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वैट की प्रतिपूर्ति और अनुदान पाने के लिए निवेशकों को पापड़ बेलने पड़ते हैं। जीएसटी में हजारों लोगों को 2017-18 के मामले में नोटिस भेज कर तंग तबाह किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications