पटना: सेना का अधिकारी पाकिस्तान भेज रहा था खुफिया जानकारी, गिरफ्तार
पटना, 15 नवंबर: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में सेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेना अधिकारी ने इस बात को भी कबूल किया है कि उसने सेना के संवेदनशील दस्तावेज को दुश्मन देश पाकिस्तान में एक व्यक्ति को भेजे हैं। आरोपी को पटना के दानापुर से गिरफ्तार किया गया है।

वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि उसने अपनी सेना इकाई के संवेदनशील दस्तावेज पाकिस्तान के एक व्यक्ति को भेजने की बात कबूल की है। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसकी जांच शुरू की गई है।
आरोपी की पहचान जनार्दन प्रसाद सिंह के तौर पर की गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सेना के अधिकारी ने पाकिस्तानी महिला से झांसे में आकर आर्मी कैंट दानापुर से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी सेना का अधिकारी पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई की एक महिला के संपर्क में था और हनी ट्रैप में फंसकर भारत की अहम जानकारी साझा कर रहा था। हालांकि अब आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, उसने कौन-कौन सी जरूरी इनपुट दुश्मन देश के साथ शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications