Bihar News: पत्रकारों पर भड़के बाहुबली Anand Mohan, 'मीडिया वाला है तो है', तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो
Anand Mohan Viral Video: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, वहीं आनंद मोहन को लेकर भी विपक्षी दल के नेता प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में आनंद मोहन के वायरल वीडियो से अलग बवाल खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में आनंद मोहन मीडिया पर भी भड़कते हुए नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं कैमरा बंद करने की धमकी तक भी दे डाली।
आपको बता दें कि पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन गुरुवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने आरा पहुंचे थे। जनसंवाद के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ज़ुबानी हमला बोला। बाहुबली आनंद मोहन ने कहा कि अमित शाह से मैं नहीं डरता हूं, जो डर गया को आनंद मोहन कैसा? राजपूत किसी से नहीं डरते, जेल में बिस्तर छोड़कर आया हूं।

आनंद मोहन समेत कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे, इसके बाद भी लोग सभागार से लोग निकलकर इधर-उधर घूम रहे थे। कोई खाना खाने लिए जा रहा था, कार्यक्रम में लोगों की दिलचस्पी नज़र नहीं आ रही थी। इस वजह से प्रोग्राम में भी देरी हो रही थी।
Recommended Video
जनसंवाद के दौरान वह अवव्यस्था देख कर नाराज़ हो गए और मंच छोड़कर निकल गए। इतने गुस्से में थे कि पत्रकारों का भी लिहाज़ नहीं किया और उन पर भड़क गए। माइक पर हाथ मारते हुए कैमरा बंद करने की धमकी तक दे डाली।
आनंद मोहन के कार्यकर्ता उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे थे। वहां पत्रकार लोग भी मौजूद थे, जो कार्यक्रम कवर करने पहुंचे थे। इसी दौरान आनंद मोहन मीडिया वालों पर भी भड़क गए। यहां तक कि किसी ने उन्हें कहा कहा कि पत्रकार हैं, तो उन्होंने गुस्से मे कहा 'मीडिया वाले हैं तो हैं'।
आनंद मोहन की बदसलूकी से मीडिया कर्मियों में नाराज़गी भी देखे को मिल रही है। वहीं कुछ लोग कह रहे हे हैं कि कही का गुस्सा कहीं और ऊतार दिया। अपने समर्थकों के काफी मनाने के बाद आनंद मोहन वापस मंच पर गए।












Click it and Unblock the Notifications