Bihar News: नये साल पर सिक्स लेन की सौगात, आरा-छपरा मेन रोड होगा चौड़ा, इन ज़िलों के लोगों को मिलेगी काफी राहत

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों नें विभिन्न रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। पक्ष और विपक्ष के नेता विभिन्न एजेंडों पर काम कर रही है। इसी क्रम में मौजूदा एनडीए सरकार विकास कार्यों की नीति पर काम कर रही है।

प्रदेश सरकार ने बिहार के आरा-छपरा मुख्य मार्ग को चौड़ा करके सिक्स लेन में बदलने का निर्णय प्रशासन ने ले लिया है। इस उन्नतीकरण से पटना, भोजपुर और छपरा जिले के निवासियों को बड़ा लाभ होगा। वर्तमान में यह मार्ग फॉर लेन है, जिसकी लंबाई 45 फिट है और सिक्स लेन में परिवर्तन के बाद, इसकी चौड़ाई बढ़कर 63 फिट हो जाएगी।

nitish kumar news

इससे यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी और वाहन चालकों को भी यात्रा में सुविधा होगी। भोजपुर जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी लाई जा रही है। विशेष रूप से, इस जिले में एक नए रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसका काम अब तीव्र गति से चल रहा है।

इससे न केवल यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी बल्कि लोगों को हर रोज होने वाली जाम की समस्या से मुक्ति भी मिलेगी। आरा-छपरा फोरलेन मुख्य सड़क पर बालू सड़क जाम की समस्या एक बड़ी बाधा है। इसे दूर करने के लिए सड़क को सिक्स लेन में बदलने का निर्णय लिया गया है।

सिक्स लेन होने से न केवल सड़क का क्षेत्रफल बढ़ेगा, बल्कि दोनों ओर से सड़क की चौड़ाई 10 फिट से अधिक बढ़ जाएगी। इसके परिणामस्वरूप, ट्रकों का आवागमन आसान हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस प्रकार, बिहार के इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास तो होगा ही।

इसके साथ-साथ यातायात की सुविधा में सुधार होगा, लोगों की दैनिक जीवन शैली में भी बेहतरी आएगी। ये परियोजनाएं उन क्षेत्रों के विकास को भी प्रोत्साहित करेंगी जहां ये स्थित हैं, जिससे समग्र रूप से राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में योगदान मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+