Archery World Cup 2025 के लिए बिहार की बेटी ने बनाई जगह, अंशिका कुमारी का भारतीय टीम में चयन

Archery World Cup 2025: बिहार की बेटी अंशिका कुमारी का तीरंदाजी विश्व कप 2025 (Archery World Cup 2025) के लिए सीनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन हुआ है। इस उपहल्धि की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी।

रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि यह बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है कि बिहार की बेटी अंशिका देश की प्रतिष्ठित तीरंदाजी खिलाड़ियों दीपिका, अंकिता और सिमरनजोत के साथ भारतीय टीम का गौरव बढ़ा रही हैं।

Archery World Cup 2025

बिहार की बेटी ने किया कमाल

उन्होंने आगे कहा कि अंशिका कुमारी का राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम में चयन बिहार के अन्य खिलाड़ियों को बहुत प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि यह बिहार की तीरंदाजी टीम को बढ़ावा देने का काम करेगा। अंशिका को देखकर यहां कई खिलाड़ी आने वाले वक्त में आगे आएंगे।

अंशिका कुमारी से मेडल की उम्मीद

इसी के साथ बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने अंशिका कुमारी से मेडल लाने की उम्मीद जताई है। ऐसे में अब बिहार के लोगों की नजरें अंशिका के खेल पर होंगी। उम्मीद है कि वैश्विक मंच पर अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+