सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालु कर रहे थे भोलेनाथ का जलाभिषेक, तभी घटी ऐसी घटना जिसने सभी को चौंका दिया
Ajab Prem Ki Gazab Kahani: बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र स्थित श्रिढोढ़नाथ शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर जब श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थे, तभी एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को चौंका दिया। भक्तिभाव के इस माहौल में प्रेम की ऐसी झलक दिखी, जिसे देखकर लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए, फिर मुस्कुराते हुए भगवान शिव की महिमा मानने लगे।
श्रिढोढ़नाथ शिव मंदिर में सोमवारी के दिन हजारों श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक एक युवक बाइक से मंदिर परिसर में आया। उसके पीछे-पीछे एक युवती और एक महिला भी वहां पहुंची। मंदिर के आंगन में ही युवक ने सबके सामने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया और विवाह की रस्म पूरी कर दी।

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यह सबकुछ न केवल शांतिपूर्ण ढंग से हुआ, बल्कि किसी ने इस पर आपत्ति भी नहीं जताई। बल्कि मंदिर में मौजूद लोगों ने इसे 'भोलेनाथ का आशीर्वाद' मानते हुए नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस महिला ने युवक को सिंदूर दिया और युवती के परिजन होने का दावा करते हुए विवाह को आगे बढ़ाया। सूत्रों की मानें तो यह विवाह पूर्व नियोजित था, और दोनों परिवारों की रजामंदी से इस अनोखे अंदाज़ में शादी करवाई गई।
बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर प्रेम विवाह की घटनाएं नई नहीं हैं। कुछ महीने पहले ही गया और दरभंगा में ऐसे ही मामलों ने सुर्खियां बटोरी थीं, जहां मंदिर, कोर्ट या रेलवे स्टेशन पर शादी की ख़बरें सुर्खियां बनी थीं। इन घटनाओं में प्रेम और परिवार की सहमति का संतुलन एक चीज़ कॉमन था ।
सावन का महीना शिव-पार्वती के विवाह की पवित्र स्मृति से जुड़ा होता है, और इसी माहौल में मंदिर में हुए इस विवाह को कई लोग 'शिव-पार्वती' की तरह प्रेम और समर्पण का प्रतीक मान रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसे लोग "True Love Wins" और "Mandir Mein Marriage Moment" जैसे कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे सावन की सबसे रोमांटिक घटना बता रहे हैं। हालांकि घटना रोमांचक और प्रेम से भरा रहा, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह युगल कहाँ से आया था और विवाह के बाद कहाँ गया। स्थानीय पुलिस और मंदिर प्रशासन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications