Ajab Gazab Bihar Samachar: ‘कंधे पर मगरमच्छ और खेतों की सैर’, ग्रामीणों की हरकत देख वन विभाग भी हैरान
Ajab Gazab Bihar: बिहार के विभिन्न ज़िलों से ग्रामीणों के अजीबो गरीब हरकत की ख़बर अकसर सुर्खियों में नज़र आ जाती है। ताज़ा मामला पश्चिम चम्पारण के चूहड़ी गांव का है, जहां सोमवार को एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
जाल के जरिए मगरमच्छ को किया काबू: सैकड़ों ग्रामीण करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को जाल के जरिए तालाब के अंदर पकड़ते नजर आए। मगरमच्छ को काबू करने के बाद बच्चे, बूढ़े और जवान सभी ने मिलकर उसे कंधे पर टांग लिया और खेतों में ले गए। वहां लोहे के पिंजड़े में बांध दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सुरक्षित सौंप दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया क्या हुआ था: स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के तालाब में पिछले आठ महीने से एक बड़ा मगरमच्छ देखा जा रहा था। ग्रामीण बाबूलाल के अनुसार, तालाब के आसपास रहने वाले लोग इस बात से वाकिफ थे कि वहां एक मगरमच्छ है। हादसे से बचने के लिए उन्होंने कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की।
ग्रामीणों का साहसिक कदम: डर की वजह से कोई भी मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहा था। मगरमच्छ ने जब तालाब की मछलियों को खाना शुरू किया, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का फ़ैसला लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले खुद ही मगरमच्छ को काबू कर लिया।
मछली पकड़ने वाले जाल का सहारा लेकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया। तालाब में मगरमच्छ की उपस्थिति से लोग चिंतित थे और किसी भी अनहोनी से बचना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इसे पकड़ने का साहसिक कदम उठाया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थिति में पाया और उसे अपने साथ ले गई।
इस घटना ने गांव वालों के साहस और एकजुटता का परिचय दिया है। ग्रामीणों ने मिलकर जिस तरह से इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम दिया, वह सराहनीय है। वन विभाग की टीम ने भी उनकी तत्परता की प्रशंसा की है और भविष्य में ऐसे मामलों में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications