पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी, रात में ही उठाना शुरू कर दिया कचरा

पटना। मंगलवार की देर रात को पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों ने पिछले एक हफ्ते से चल रहे अपने हड़ताल को खत्म करने का ऐलानकर दिया है। पटना हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर हुई सुनवाई के बाद सफाईकर्मी अपना हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौट आए हैं। कोर्ट ने सुनवाई के वक्त सफाईकर्मियों के साथ उनकी मांगों को लेकर बैठक करने और 8 हफ्ते के अंदर हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। अदालत ने सफाईकर्मियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार को उनके साथ बातचीत कर इसका हल निकालने का आदेश दिया है।

after order of patna highcourt municipal corporation workers return on duty

बता दें कि पटना नगर निगम के 6 हजार कर्मचारी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले एक हफ्ते से हड़ताल पर थे। पिछले 10 वर्षों में यह पहली बार हुआ है कि जब सफाईकर्मियों की हड़ताल इतने दिन तक चली। नगर निगम में हड़ताल के चलते पटना में चारों तरफ गंदगी का अंबार लग गया था। अकेले पटना शहर में 6 हजार टन से ज्यादा कचरा सड़कों पर बिखरा पड़ा है, जो बीमारियों के फैलने का सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।

करीब सात दिन से साफ-सफाई नहीं होने के चलते सड़कों पर बदबू के साथ बीमारियों ने घर करना शुरू कर दिया था। हालांकि मंगलवार को हड़ताल खत्म होते ही नगर निगम के सभी अंचलों में रात से ही सफाई का काम शुरू कर दिया गया।

एक तरफ जहां हड़ताल के चलते बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी काम पर लगाए गए हैं। वहीं, हड़ताल पर रहे दैनिक मजदूर भी काम पर वापस लौट आए हैं। पटना के सभी अंचलों में बड़े-बड़े हाईवा (ट्रक) और टिपर के जरिए कचरा उठाने का काम शुरू किया जा रहा है। साथ ही सड़कों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+