ग्रेजुएट चायवाली के बाद सुर्खियों में 'Graduate VIP फास्ट फूड वाले', जानिए कैसे आया आइडिया?

Graduate VIP Fast Food Wale: बिहार में ग्रैजुएट चायवाली ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, और शोहरत की बुलंदी ने उन्हें करोड़पति बना दिया। वहीं अब एक और ग्रैजुएट सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन यह चाय वाले नहीं फास्ट फूड वाले हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं नालंदा ज़िले के रहने वाली सूरज कि, जिन्होंने ग्रैजुएट VIP फास्ट फूड का स्टॉल लगाया है। चलिए जानते हैं, उन्होंने रास्ता क्यों चुना और भविष्य का क्या इरादा है।

वन इंडिया हिंदी से सूरज ने खास बातचीत करते हुए अपने संघर्ष की कहानी बताई कि किस तरह वह परेशानियों से जूझ रहे हैं और ग्रैजुएट होने के बाद क्यों उन्हें फास्ट फूड का स्टाल लगाना पड़ा। सूरज कुमार ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पार्ट टाइम रोज़गार के तौर पर फास्ट फूड का स्टॉल लगाया है।

Graduate VIP Fast Food Wale

नालंदा जिला के टाडापर गांव (कल्याण बीघा, हरनौत प्रखंड) निवासी सूरज कुमार ने स्टॉल की शुरुआत की थी तो, पहले दिन उन्होंने 150 रुपये कमाय, वहीं दूसरे दिन 300 रुपए की आमदनी हुई। बाज़ार में कॉम्पेटिशन की वजह से वह अपना आइटम अन्य स्टॉलों के मुकाबले 5 रुपये कम में बेचते हैं।

सूरज कुमार ने वह अपने परिवार के साथ बिहार शरीफ मुख्यालय में किराए के मकान में रहते हैं। फास्ट फूड स्टॉल लगाने के साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं। अपने भाइयों की मदद से फास्ट फूड का स्टॉल लगाया है। उन्होंने बताया कि जीजा के स्टॉल पर रहकर इसकी ट्रेनिंग ली और फिर अपने स्टॉल पर हुनर आज़माया।

Graduate VIP Fast Food Wale

सूरज ने कहा कि लोग पढ़ लिखकर रोज़गार नहीं मिलने पर पलायन कर रहे हैं। दूसरे के यहां नौकर बनने से अच्छा है कि अपने रोज़गार का राजा रहो। मेहनत करते रहने से कामयाबी ज़रूर मिलेगी। सूरज को हर महीने स्टॉल का 1 हज़ार रुपये रेंट भी देना पड़ता है।

स्टॉल का नाम Graduate VIP Fast Food Wale रखने की वजह पर चर्चा करते हुए सूरज ने कहा कि, उनका स्टॉल VIP इलाके मे लगता है, ख़ुद अंग्रेज़ी में ग्रैजुएट है। यहीं सोचते हुए स्टॉल का नाम ग्रैजुएट वीआईपी फास्ट फूड वाले नाम रखा।

सूरज शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक स्टॉल चलाते हैं। बाकी बचे वक्त में घर के कामों और पढ़ाई में गुज़ारते हैं। सूरज Competitive Exams ( SSC, बैंकिंग, रेलवे) आदी की भी तैयारी कर रहे हैं। दो बच्चों के पिता सूरज खुद पढ़ाई करने के साथ बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+