Aditya-L1 Launching: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब Aditya-L1 के लिए दुआओं का दौर जारी
Aditya-L1 Launching News: चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग के बाद अब लोगों की निगाह ISRO के Aditya-L1 मिशन पर टिकी हुई हैं। इसी क्रम में बिहार के विभिन्न ज़िलों में दुआओं का दौर जारी है। मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा में भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
Aditya-L1 की लॉन्चिंग पर खुशी ज़ाहिर करते हुए लोगों ने कहा कि देश ने चांद को फतह कर लिया है। अब वह दिन दूर नहीं जब हम दुनिया में अपनी पॉवर डंका बजवाएंगे। आदित्य एल-1 मिशन कामयाब होने की हम लोग दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है कि देश को इस मिशन पर भी कामयाबी मिलेगी।

आपको बता दें कि ISRO ने आम लोगों को श्रीहरिकोटा के लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्चिंग देखने की दावत भी दी है। वहीं इसका लाइव टेलिकास्ट दूरदर्शन नेशनल चैनल द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही ISRO के ऑफिशियल यूट्यूब और फेसबुक पेज के ज़रिए भी आप लाइव प्रसारण देख सकते हैं। ग़ौरतलब है कि Aditya-L1 सूरज पर रिसर्च करने वाला पहला एयर बेस इंडियान मिशन होगा।












Click it and Unblock the Notifications