भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की ‘अग्नि परीक्षा’, फिल्म में होगा एक्शन, ड्रामा और रोमांस का तड़का

Khesari Lal Yadav Agni Pariksha Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'अग्नि परीक्षा' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, रोमांस और भावनाओं का एक शानदार मिश्रण है।

फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो खेसारी लाल यादव के अलावा, फिल्म में आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य किरदार में जलवा बिखेरने वाली हैं। साथ ही, कई अन्य अनुभवी कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं।

Actor Khesari Lal Yadav Movie Agni Pariksha action drama and romance will be seen in Bhojpuri film

निर्देशक लाल बाबू पंडित और निर्माता सुरेंद्र यादव की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिल्म की कहानी भी काफी रोमांचक और दिलचस्प है। वहीं कृष्णा बेदर्दी ने संगीत दिया है, जो भोजपुरी सिनेमा के मशहूर संगीतकारों में से एक हैं।

फिल्म के खास पहलुओं की बात की जाए तो खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिल्में हमेशा ही दर्शकों को पसंद आती हैं। फिल्म की कहानी रोमांचक और दिलचस्प है, जो दर्शकों को बांधे रखेगी।

दर्शकों ने इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई हैं, उम्मीद है कि यह फिल्म खेसारी लाल यादव की पिछली फिल्मों की तरह ही हिट होगी। 'अग्नि परीक्षा' एक बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म है। फिल्म की कहानी, संगीत, तकनीकी पहलू और स्टार कास्ट सभी कुछ दर्शकों को एक अलग फ्लेवर देने वाले हैं।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धूम मचा पाती है, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल खेसारी लाल के चाहने वालों में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की ख़बर के बाद से ही अलग क्रेज़ देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि खेसारी की फिल्में हमेशा की तरह हिट ही होनी चाहिए, क्योंकि वह हमेशा एक नए क्लेवर और तेवर में नज़र आते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+