Gaya News:अग्रिमेंट के तहत काम नहीं हुआ काम तो एजेंसी पर होगी कार्रवाई, डीएम गया ने दिए आदेश, जानिए पूरा मामला

DM Gaya News: गया ज़िला में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं, ज़मीन पर काम हो रहे हैं या नहीं। इन्ही सब मुद्दों में से मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को लेकर गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने समीक्षा बैठक की।

जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत वार्डो में लगाये जा रहे सोलर स्ट्रीट लाइट के प्रगति की समीक्षा की गई। आपको बता दें कि गया ज़िले में 320 पंचायतो में प्रति वार्ड में 10-10 सोलर लाइट लगाया जाना है।

Action will be taken against the agency if work is not done as per agreement DM Gaya gave orders news

विशेष ग्राम सभा का आयोजन करते हुए स्थल का चयन एवं वार्ड के प्राथमिक्ता का निर्धारण कर प्रशासनीक स्वीकृति दिया जाना है। उन चयनित स्थलों पर विभागीय गाइडलाइंस के अनूरूप प्रति वार्ड में 10-10 पोल पर सोलर लाइट लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट जिले में लगाने के लिए ब्रेडा विभाग द्वारा 5 एजेंसी का चयन हुआ है। इन सभी 5 एजेंसी के साथ एग्रीमेंट है। लेटर ऑफ इंटीमेशन भी दिया जा चुका है। सभी सोलर लाइट को 5 साल तक मेंटेनेंस से संबंधित संवेदक द्वारा किया जाना है।

सवितर सोलर प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को कुल 8 प्रखंड के 107 पंचायत के 1055 वार्ड में 11620 लाइट लगाने के लिये दिया गया है। कोच, टेकारी, परैया, बेला, खिजर सराय, नीम चक बथानी, अतरी एवं मोहरा में लगाया जाना है। इस एजेंसी द्वारा 183 वार्ड में 1779 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कर लिया गया है।

सोलेक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को कुल 3 प्रखंड के 49 पंचायत के 384 वार्ड में 4330 लाइट लगवाने के लिये दिया गया है। इनके द्वारा अब तक 143 वार्ड में 1426 सौर ऊर्जा सोलर लाइट का अधिष्ठापन किया गया है।

फोटोनिक्स वाटरटेचस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को कुल 3 प्रखंड के 37 पंचायत के 370 वार्ड में 4070 लाइट लगवाने के लिये दिया गया है। इनके द्वारा अब तक 68 वार्ड में 680 सोलर लाइट का अधिष्ठापन किया गया है।

KLK वेन्चर्स प्राइवेट लिमिटेड ऐजेंसी को कुल 7 प्रखंड के 94 पंचायत के 1032 वार्ड में 11260 लाइट लगवाने के लिये दिया गया है। इनके द्वारा अब तक 220 वार्ड में 2200 सोलर लाइट का अधिष्ठापन किया गया है।

सुंडीगो सोलर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ऐजेंसी को कुल 3 प्रखंड के 33 पंचायत के 326 वार्ड में 3590 लाइट लगवाने के लिये दिया गया है। इनके द्वारा अब तक 60 वार्ड में 600 सोलर लाइट का अधिष्ठापन किया गया है।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुछ एजेंसी द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट संस्थापन में कार्य काफी धीमी है। डीएम ने निर्देश दिया है कि अग्रिमनेट में निर्धारित किये गए तय समय सीमा के अंदर कार्य नही करते हैं, तो उनपर पेनाल्टी लगायी जाएगी। सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसे पूरी प्रायोरिटी के साथ कार्य करना होगा। लाइट का अधिष्ठापन सही ढंग से करवाना सुनिश्चित करें।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु संवेदक के वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें साथ ही मटेरियल जांच भी करें। मेटेरियल की पूरी उपलब्धता सभी एजेंसी हर हाल में सुनिश्चित करे। पर्याप्त मैन पावर रख कर लाइट लगवाना सुनिश्चित करे।

ज़िला पदाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों में सोलर लाइट लगाने की प्रगति सुनिश्चित करे। सभी प्रखंड के बीपीआरओ को निर्देशित करे की सोलर लाइट लगवाने में रुचि ले तथा संबंधित मुखिया को भी सोलर लाइट लगवाने में सहयोग करने की बात कही।

सभी बीपीआरओ अपने क्षेत्र में सभी मुखिया के साथ बैठक कर उन्हें भी निर्देशित करें। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोलर लाइट संबंधित प्रतिदिन समीक्षा करें। ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि सोलर लाइट लगाने के क्रम में किन किन पदाधिकारी का क्या रोल है, उससे सम्बंधित चेकलिस्ट बनायें।

इससे पता चलेगा कि किनके स्तर पर लंबित रहने के कारण सोलर लाइट लगाने का काम धीमा है। मुख्य रूप से बीपीआरओ, टेक्निकल असिस्टेंट एवं पंचायत सचिव का अहम रोल है। डीएम ने कहा कि जिस किसी वार्ड में लाइट खराब है, उसे तुरंत ठीक करवायें।

सीएमएस पोर्टल में सभी पंचायतो के सभी वार्डो में लगे सोलर लाइट चालू है या बन्द है, उसकी स्थिति देखी जाती है, सभी प्रखण्ड पंचयात राज पदाधिकारी नियमित रूप से पोर्टल को देखें और जहां भी सोलर लाइट बंद रहे, तुरंत ज़िला में सूचित कर लाइट ठीक करवायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+