दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पाइस जेट विमान का AC ख़राब, कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, देखें video
Spice Jet: गर्मी से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, बस ज़ेहन में यही सोच रहे हैं कि क्या तरकीब लगाऊं की तपिश से बच जाऊं। सफर कर रहे हैं तो पहली प्राथमिकता एसी कोच और ऐसी गाड़ी होती है। वहीं फ़्लाइट बुक भी यही सोच के रह रहे हैं कि जल्दी में सफर मुकम्मल हो जाएगा और एसी से राहत भी मिलेगी।
गर्मी की वजह से एसी पर डिपेंडेंट लोगों के लिए जीना मुहाल हो गया है, कुछ ऐसा ही मामला स्पाइसजेसट के यात्रियों के साथ हुआ। गर्मी से राहत के लिए उन्होंने कम वक्त में सफ़र के लिए फ्लाइट ली। सोचा तो यही होगा कि एसी में सफर कर आसानी से अपनी मंज़िल तक पहुंच जाएंगे। लेकिन सफर यादगार ही बन गई।

स्पाइसजेट से दिल्ली से दरभंगा के लिए यात्रा कर रहे मुसाफिर खुद बयान किया अपना हाल। यात्री, रोहन कुमार ने कहा कि मैं स्पाइसजेट से दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) की यात्रा कर रहा था। दिल्ली हवाई अड्डे पर चेक-इन के बाद, एक घंटे बाद तक उन्होंने एयर कंडीशनिंग (एसी) चालू नहीं किया।
फ्लाइट के अंदर तापमान 40 डिग्री था। यात्रियों की हालत ख़राब हो रही थी। जब उड़ान भरी तो एयर कंडीशनर (एसी) चालू किया गया। वहीं एक अन्य मुसाफिर ने कहा कि लोग फ्लाइट में बुकिंग इसलिए ही करते हैं ताकि कम वक्त में अपने मंज़िल तक पहुंच सकें।
#WATCH | A SpiceJet passenger, Rohan Kumar says, "I was travelling from Delhi to Darbhanga (SG 476) from SpiceJet. At the Delhi airport after the check-in, they did not switch on the air-conditioning (AC) for an hour. The temperature inside (flight) was 40 degrees. The passengers… https://t.co/Ez797ogxcX pic.twitter.com/PMs7OVPk6S
— ANI (@ANI) June 19, 2024
फ़्लाइट में तो मंज़िल पर पहुंचने से पहले ही स्वर्ग पहुंचाने वाला हाल हो रहा था। चेक इन करने के क़रीब 1 घंटे के बाद तक एसी चालू नहीं किया गया। लगता है एसी ही ख़राब हो गया था। 40 डिग्री तापमान में फ़्लाइट के अंदर बिना एसी के बैठना बहुत ही भयानक तजुर्बा था। फ़्लाइट संचालकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications